Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डिविलियर्स और मोर्कल के बाद डेल स्टेन ने सन्यास लेने का किया फैसला, बताया कौन सा होगा अंतिम मैच

साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप के बाद एक और बड़ा झटका लगाने वाला है. टीम के सबसे दिग्गज गेंदबाज़ डेल स्टेन वर्ल्ड कप के बाद वन डे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.

आप को बता दें कि स्टेन से पहले मोर्केल और एबी डिविलियर्स भी क्रिकेट से दूर हो गए है. हालांकि इस दौरान उन्होंने साफ किया कि वो टेस्ट खेलते रहेंगे.’

मैं वर्ल्ड कप के बाद ले लूँगा संन्यास

Claimant to win England in Test series against India: Stan

स्टेन ने कहा संन्यास लेने को कहा कि

“मैं इंग्लैंड में विश्व कप तक जाने की कोशिश करूंगा. लेकिन विश्व कप के बाद मुझे नहीं लगता कि मैं दक्षिण अफ्रीका के लिये सफेद गेंद से क्रिकेट खेलूंगा. जब तक अगला विश्व कप आता है , मैं 40 साल का हो जाऊंगा.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“अगर आप दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी लाइन अप को देखें तो हमारे शीर्ष छह खिलाड़ी 1000 मैच खेल चुके हैं, लेकिन निचले क्रम में आठ से लेकर 11 वें स्थान तक जो खिलाड़ी खेल रहे हैं , लेकिन उन्होंने 150 भी मैच नहीं खेले हैं. आपको इसमें अनुभवी को लाना होगा.”

मेरा वर्ल्ड कप में होना टीम के लिए फायदेमंद है

वर्ल्ड में खुद को लेकर बात करते हुए उन्होने कहा कि

“मुझे लगता है कि यह चीज विश्व कप के लिये टीम चयन में मेरे लिये ट्रंप कार्ड साबित होगी. मैं भले ही हर समय नहीं खेलूं. लेकिन मुझे लगता है कि मेरा अनुभव वहां पहुंचने में मेरी मदद करेगा.”

टेस्ट मैचों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा ,

जहां तक टेस्ट क्रिकेट की बात है तो मैं जितना हो सके, ज्यादा लंबे समय तक इसमें खेलना चाहूंगा. मैं अंत में चोटों से बाहर निकल चुका हूं.”

आप को बता दें कि डेल स्टेन इस समय साउथ अफ्रीका की तरफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के रिकॉर्ड को अपने नाम करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं.

The post एबी डिविलियर्स और मोर्कल के बाद डेल स्टेन ने सन्यास लेने का किया फैसला, बताया कौन सा होगा अंतिम मैच appeared first on SportzWiki Hindi.