Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब फुटबॉल में अपनी बादशाहत साबित करना चाहते हैं बोल्ट, इस टीम के साथ कर रहे हैं करार

खेल डेस्क।महान फर्राटा धावक यूसैन बोल्ट एक फुटबॉलर के रूप में अपनी दूसरी पारी शुरू करने से अब कुछ कदम ही दूर है। 100 और 200 मीटर में विश्व रिकॉर्ड धारक बोल्ट ऑस्ट्रेलिया के ए लीग क्लब सेंट्रल कोस्ट मैरीनर्स के साथ ट्रॉयल का करार करने के करीब पहुंच गए हैं। इस बात की जानकारी ऑस्ट्रेलिया के क्लब ने ही दी है।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में हुए ये तीन बड़े बदलाव

आठ ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले 31 साल के बोल्ट का सपना शीर्ष स्तर पर फुटबॉल खेलने का है। धरती के सबसे तेज धावक के रूप में अपनी पहचान रखने वाले जमैका के यूसैन बोल्ड ने पिछले साल अगस्त में लंदन में हुई विश्व चैंपियनशिप के बाद एथलेटिक्स को अलविदा कर दिया था।

फीफा विश्व चैम्पियन फ्रांस के खिलाड़ियों का अपने देश में हुआ नायकों की तरह सम्मान

शीर्ष स्तर पर फुटबॉल खेलने का अपना सपना पूरा करने के लिए बोल्ट ने पिछले महीने नार्वे के क्लब स्ट्रोमगाडसेट और मार्च में बुंदेसलीगा क्लब बोरुसिया डोर्टमंड के साथ ट्रेनिंग की थी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी शान माइलकैंप ने बताया कि पूर्व महान धावक यूसैन बोल्ट अगले महीने से गोस्फोर्ड में मैरीनर्स के बेस में छह सप्ताह के ट्रायल में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अगर सब कुछ सही रहता है तो बोल्ड के साथ पूरे सत्र के लिए करार किया जा सकता है।

WWF से जुड़े वे सवाल जिनके बारे में आप जानता चाहते हैं, उत्तर जानकर रह जाएंगे हैरान

जमैका में एक छोटे शहर ट्रेलानी के शेरवुड कंटेंट में धरती के सबसे तेज धावक यूसैन बोल्ड का जन्म 21 अगस्त, 1986 को हुआ था। एक एथलीट के रूप में उन्होंने ऐसी कई उपलब्धियां हासिल की जिन्हें प्राप्त करना किसी भी अन्य एथलीट के लिए आसान नहीं होगा। बोल्ड की बचपन से ही खेलों के प्रति विशेष रूचि थी। वह अपने बचपन के दिनों में गली क्रिकेट और फुटबॉल खेला करते थे।

लम्बे समय बार जोकोविक ने की शीर्ष दस में वापसी, सेरेना ने लगाई लम्बी छलांग