Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : भारत को मिल गया जसप्रीत बुमराह से भी ज्यादा खतरनाक यॉर्कर स्पेशलिस्ट गेंदबाज

टीम इंडिया के वर्तमान समय में जसप्रीत बुमराह एक प्रमुख तेज गेंदबाज है और इन्हें यॉर्कर के किंग भी कहा जाता है। हालाँकि भारत को एक और इनसे भी खतरनाक गेंदबाज मिलने वाला है। जी हाँ, इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) का तीसरा सीजन चल रहा है जिसमें एक युवा गेंदबाज काफी खतरनाक गेंदबाजी करते हुए देखे गए है।

वहीं इससे पहले एक नजर डाल देते है इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज पर। तो बता दें कि पहला मुकाबला 1 अगस्त से खेला जाने वाला है जिसमें यॉर्कर किंग बुमराह नहीं खेल पायेंगे। इसका जिक्र कई बार बीसीसीआई अपने बयानों में कर चुका है।

कौन है बुमराह को टक्कर देने वाला नया यॉर्कर किंग

अब हर किसी के मन में सवाल यही उठता है कि आखिर जसप्रीत बुमराह को यॉर्कर के मामले में टक्कर देने वाला कौन है, तो आपको बता दें कि वह कोई और नहीं बल्कि वी अथिसायराज डेविडसन है। जी हाँ, ये पहली बार तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेल रहे है और इन्हें टूटी पैट्रियॉट्स में मौका मिला है। इनके अलावा इनका एक्शन मलिंगा से मिलता-जुलता है।

कल खेले गए टूटी पैट्रियॉट्स और चेपॉक सुपर गिल्लीस के मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट यॉर्कर फेंकते हुए लिए। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा गया है। इस मैच में चेपॉक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाये थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए पैट्रियॉट्स ने 7 विकेटों से जीत हासिल कर दी जिसमें वी अथिसायराज डेविडसन का भी अहम योगदान रहा।

यहाँ देखिये अथिसायराज डेविडसन की खतरनाक गेंदबाजी

मैच में पैट्रियॉट्स पैट्रियॉट्स की तरफ से बल्लेबाजी में विकेटकीपर सुब्रमणयम आनंद ने सबसे ज्यादा 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे टीम को आसानी से जीत मिली और इसी कारण इन्हें मैन ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

The post वीडियो : भारत को मिल गया जसप्रीत बुमराह से भी ज्यादा खतरनाक यॉर्कर स्पेशलिस्ट गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.