Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने मैच शुरू होने से पहले ही मानी अपनी हार

स्पोर्ट्स डेस्क:आज से इंग्लैंड टीम भारतीय टीम के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलने जा रही है। लेकिन मैच के शुरू होने से पहले ही मेजबान के बल्लेबाजों में भारतीय टीम के गेंदबाजों काडर सताने लग गया है। इस टीम के शानदार बल्लेबाज जो रूट ने भारतीय टीम का जीत का पलड़ा भारी बताया है। इस टीम ने आॅस्ट्रेलिया को हराया था लेकिन भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखकर मैच शुरू होने से पहले ही अपनी हार के कारण बताने शुरू कर दिए है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टी20 सीरीज में 2-1 जीतकर मेजबान को हराया था।

इस हार के बाद मेजबान टीम को भारतीय टीम एक खतरनाक टीम नजर आने लगी है। इस बात को पहले भी इंग्लैंड के विकेटकीपर सैम बिलिंग्स ने कहा था। इस खिलाड़ी ने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय टीम आने वाले विश्व कप में टक्कर देगा। लेकिन विश्व कप से पहले वर्तमान में चल रही सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखकर इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने भी मान लिया है कि भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलियां की तरह हराना आसान काम नहीं होगा। भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज उनके बहुत बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैंं।

इस समय भारतीय टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय टीमों में से एक है। रूट ने कहा कि भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाज के आगे टिकना आसान काम नहीं है। टी20 सीरीज में स्पिनर गेंदबाजों ने हमारे लिए समस्या खड़ी करी और अब वनडे में भी खड़ी करेंगे। अगर हमे इस सीरीज को ​जीतना है तो विराट सेना को हराने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करना होगा। भारतीय टीम ने हमेें पिछली बार भी हराया था और इस बार भी हराने के लिए तैयार है। टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम को अब 3 मैचों की वनडे सीरीज को जीतने के साथ आज मैदान में उतरेगी।



Herald