भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम एक बार फिर से ऊँचा हो गया है। जी हाँ, धोनी जिन्होंने अब तक अपने क्रिकेट कैरियर में तो बहुत बड़े-बड़े कारनामे किये है जिसके बारे में हर कोई जानता है लेकिन अब इन्होंने मैदान के बाहर भी बहुत बड़ा कारनामा किया है जिसे जान आपको भी खुशी होगी।

पूर्व भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड में 2017-18 के वित्तीय वर्ष के लिए सबसे ज्यादा करदाता व्यक्ति बन गए हैं। धोनी ने पिछले वित्त वर्ष में 12.17 करोड़ रुपये का आयकर चुकाया जो कि बिहार और झारखंड क्षेत्र में किसी व्यक्ति द्वारा सबसे ज्यादा आयकर चुकाया गया है।
वरिष्ठ आयकर अधिकारियों ने कहा कि धोनी ने 2016-17 उन्होंने आयकर के रूप में 10.93 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। हालांकि, वह उस वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा करदाता नहीं थे।
साथ ही आपको बता दें कि फोर्ब्स के अनुसार, धोनी विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बाद भारत में तीसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर है। फोर्ब्स ने 2017 में उच्चतम कमाई के साथ हस्तियों की भारत की सूची में उन्हें देश में नंबर 8 पर सूचीबद्ध किया था, जिसमें अनुमानित कमाई 63.7 करोड़ है।

धोनी ने 2017 में अपनी “सेवन” भी शुरू की है। वह इंडियन सुपर लीग में चेनैइन एफसी फुटबॉल फ्रेंचाइजी के भी सह-मालिक है। इनके अलावा वह हॉकी इंडिया लीग में रांची रे फ्रेंचाइजी के संयुक्त मालिक भी हैं।
वहीं धोनी ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी कप्तानी में खिताब भी जिताया। हालांकि, हालिया वनडे और टी 20 इंटरनेशनल की श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ भी खास प्रदर्शन नहीं कर पाए इस कारण इन्हें खूब चर्चाओं में घेरा गया था।
हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद अंत में धोनी ने अंपायर से गेंद मांगी थी जिसके बाद अफवाहें यही उड़ रही थी कि ये अब क्रिकेट को अलविदा कह देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसके बाद टीम के कोच ने खुलासा किया था। रवि शास्त्री ने बताया था कि उन्होंने सिर्फ गेंद को देखने के लिए ही माँगा था।
The post झारखंड और बिहार मिलाकर महेंद्र सिंह धोनी ने पे किया सबसे ज्यादा टैक्स appeared first on SportzWiki Hindi.