Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी अब एकदिवसीय क्रिकेट से भी लेंगे संन्यास!

खेल डेस्क। जो रूट (नाबाद 100) की लगातार दूसरी शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को आठ विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे शृंखला 2-1 से अपने नाम कर भारतीय टीम की लगातार सीरीज जीत के क्रम पर ब्रेक लगा दिया है।

ये विश्व रिकॉर्ड बना विराट ने छोड़ दिया इन महान कप्तानों को पीछे

लेग स्पिनर आदिल राशिद (49 रन पर तीन विकेट) और जे विली (40 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर केवल 256 रन ही बना सकी। भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। वहीं पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 66 गेंदों का सामना करने के बाद 42 रन धीमी पारी खेली। इंग्लैंड ने 44.3 ओवर में दो विकेट पर 260 रन बनाकर जीत हासिल की।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने लिया अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट

मैच समाप्त होने के बाद एक ऐसा वाकिया देखने को मिला जिसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के कयास लगने शुरू हो गए। मैच समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम लौटते समय धोनी को अंपायर से मैच बॉल लेते देखा गया।

इसके बाद तो सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई। इस वाकिये को धोनी के संन्यास के साथ जोड़ा जा रहा है। प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि धोनी अब जल्द ही संन्यास लेने वाले हैं।

इंग्लैंड ने भारत की लगातार सीरीज जीत पर लगाया ब्रेक, रूट का लगातार दूसरा शतक

गौरतलब है कि धोनी लम्बे समय से भारतीय टीम की ओर से बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रहे है। इससे पहले दूसरे वनडे में भी धोनी धीमी बल्लेबाजी करने के कारण प्रशंसकों की आलोचना का शिकार हुए थे।

इस मुकाबले में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।दूसरे मैच में धोनी 59 गेंदे खेलने के बाद केवल 37 रन ही बना सके थे। इस मैच में ही उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में दस हजार रन पूरे किए थे।