पाकिस्तान के महान क्रिकेटर इमरान खान इस समय पूरी दुनिया में चर्चा में हैं. जिसकी वजह पाकिस्तान में हुए प्रधानमंत्री के चुनाव हैं जिसमें इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने की पूरी संभावनाए हैं. इस चुनाव में उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीके-ए-इंसाफ(पीटीआई) ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की हैं.
एक सफल क्रिकेटर से नेता बने इमरान पाकिस्तान में सबसे लोकप्रिय हैं. मगर इमरान का विवादों से गहरा नाता रहा है. कभी ड्रग्स लेने के लिए तो कभी मशहूर अभिनेत्रियों से रिश्ते को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहे हैं. चलिए कुछ ऐसे ही इमरान से जुड़े पांच बड़े विवादों के बारे में बताते हैं.
1. ड्रग्स लेने का आरोप

वर्ष 1987 में इमरान पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था. यह आरोप पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी कासिम उमर ने लगाए थे. उन्होंने ये भी बताया था कि वह खुद इमरान को ड्रग्स उपलब्ध कराते थे. हालांकि इसमें जाँच पड़ताल के बाद मामला बंद कर दिया गया था.
2. कहा गया था अय्याश

पाकिस्तान के ही एक और वरिष्ठ खिलाड़ी युनिस अहमद ने इमरान पर अय्याश होने का आरोप लगाया था. उन्होंने बताया था कि कोलकाता में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के बाद इमरान की परिचित दो लड़कियों द्वारा पार्टी रखी गयी थी. जिसमें ड्रग्स भी उपलब्ध कराया गया था. उन्होंने कहा उस पार्टी में उन्हें इमरान के कई लड़कियों के साथ संबंध होने का भी पता चला था.
3. गेंद से छेड़छाड़ और बदमिजाज

मियाँदाद ने 1993 में इमरान को बदमिजाज बताया था. इसके अलावा उन्होंने अपनी आत्मकथा में बताया है कि वह मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करते थे.
4. अभिनेत्रियों से रिश्ते
इमरान खान लड़कियों के बीच में काफी लोकप्रिय रहे हैं. उनके एक या दो के साथ नही बल्कि कईयों के साथ रिश्ते होने की खबरे आयीं. उनके इन अफेयर्स में जो सबसे बड़े नाम रहे उसमें पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो, बॉलीवुड की अदाकारा जीनत अमान और बड़े बिजनेसमैन की बेटी सीता वाइट का नाम शामिल है.
5. रेहम खान और तीन शादियां

इमरान खान की तीन शादियां हुईं. जिसमें से सबसे पहले जेमाइमा गोल्डस्मिथ से हुई. इसके बाद रेहम खान से हुई. जबकि तीसरी बुशरा मानेका से हुई. जिनके साथ अभी वह रह रहे हैं. इनमे से सबसे ज्यादा चर्चा में रेहम खान रहीं.
अभी हाल ही में रेहम खान द्वारा लिखी गयी एक बुक सामने आयी. जिसमें उन्होंने इमरान से जुड़ी कई विवादित बातों को लिखा है. वहीं इमरान ने भी कहा कि रेहम से शादी करना उनकी सबसे बड़ी गलती रही.
The post अय्यास, बदमिजाज और ड्रग्स एडिक्ट जैसे कई आरोपों से घिरा है पाकिस्तान का भावी प्रधानमंत्री इमरान खान appeared first on SportzWiki Hindi.