Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा बने डीडीसीए के नए अध्यक्ष, किया ये वादा

इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को सोमवार को दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के नए अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया था उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। 27-30 जून के दौरान हुए डीडीसीए चुनावों के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। इस तरह रजत शर्मा को उनके पक्ष में 54.40% वोट मिले। राकेश कुमार बंसल को 48.87% वोटों के साथ उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है।

अपनी इस जीत के बाद में इंडिया टीवी के चेयरमैन ने ट्वीट करते हुए लिखा है,

“मैं डीडीसीए के सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने चुनाव में मतदान किया और हमारे ऊपर भरोसा रखा। अब मैं डीडीसीए के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए सभी सदस्यों को हाथ मिलाकर आमंत्रित करता हूं।”

यहाँ देखिये रजत शर्मा का ट्वीट

इसी बीच आपको जानकारी के लिए बता दें कि रजत शर्मा अगले तीन सालों से डीडीसीए के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। शर्मा पद्म भूषण पुरस्कार के भी विजेता हैं, उन्होंने डीडीसीए चुनावों में अपनी टीम की 12-0 से क्लीन स्वीप के बाद राज्य संघ में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व लाने का वादा किया है। इस चुनाव में कुल 2,791 डीडीसीए सदस्यों ने 3,828 योग्य मतदाताओं में से अपने वोट डाले।

यहाँ देखिये विक्रांत गुप्ता का ट्वीट जिसमें लाइव वोटिंग हो रही थी

The post इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा बने डीडीसीए के नए अध्यक्ष, किया ये वादा appeared first on SportzWiki Hindi.