Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग ने कुलदीप यादव को बाहुबली स्टाइल में दी बधाई, कहा कुछ ऐसा सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 8 विकेट से जीत दिला दी है. कुलदीप ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पहले वनडे में जमकर पसीने छुड़ाते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर की बेस्ट प्रदर्शन किया.

कुलदीप की गेंदबाजी की बदौलत जीता भारत 

इग्लैंड की टीम पहले खेलते हुए भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई और 49.5 ओवर में 268 रन पर आउट हो गई. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 51 गेंदों पर 53 रन की पारी जोस बटलर ने खेली. भारत के लिए कुलदीप यादव ने अपने कोटे के 10 ओवर में मात्र 25 रन दकर 6 विकेट हासिल किये.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपने स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की शानदार पारी से इस मिले हुए 269 रन के लक्ष्य को 40.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

रोहित शर्मा ने जहां 114 गेंदों पर 137 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी इस नाबाद पारी के दौरान 15 शानदार चौके व चार गगनचुम्बी छक्के लगाये.

सहवाग भी हुए कुलदीप के मुरीद 

कुलदीप की शानदार गेंदबाजी के मुरीद भारतीय टीम के पूर्व स्टार ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी हो गये है. सहवाग ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कुलदीप के लिए लिखा,

“क्या उच्च श्रेणी का प्रदर्शन था कुलदीप यादव का आज, यह विदेशी धरती पर टॉप-5 बेस्ट प्रदर्शन में से एक है. कट्प्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इसका पता चल गया है, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अबतक नहीं पता चला, कि कुलदीप यादव को कैसे खेलना है. बहुत शानदार प्रयास”

यहाँ देखे सहवाग द्वारा कुलदीप के लिए किया गया ट्वीट 

 

The post वीरेंद्र सहवाग ने कुलदीप यादव को बाहुबली स्टाइल में दी बधाई, कहा कुछ ऐसा सुनकर नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.