लंदन। पूर्व विश्व नंबर वन सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने दक्षिण अफ्रीका के मैराथन मैन केविन एंडरसन का पहली बार यह खिताब जीतने का पतना तोड़ चौथी बार विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
क्रोएशिया का सपना तोड़ फ्रांस दूसरी बार बना फीफा विश्व चैम्पियन,विजेता को मिले करीब 260 करोड़ रुपए
जोकोविक ने यह मुकाबला एकतरफा अंदाज में दो घंटे 18 मिनट में 6-2, 6-2, 7-6 से अपने नाम कर एंडरसन की चुनौती को समाप्त किया।
12वीं वरीय जोकोविक ने 13वां ग्रैंड स्लेम खिताब अपने नाम किया है। इस खिताब जीत के साथ ही सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ऑस्ट्रेलिया के रॉय एमरसन को पीछे छोड़ कर सर्वाधिक ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने वाले खिलाडिय़ों की सूची में चौथे स्थान आ गए हैं। एमरसन के नाम 12 ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।
परेरा की फिरकी में फंस द.अफ्रीका ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, श्रीलंका ने जीता पहला टेस्ट
इस मामले में अब जोकोविक से आगे अब अमेरिका के पीट सम्प्रास (14), स्पेन के राफेल नडाल (17) और स्विट््जरलैंड के रोजर फेडरर (20) ही हैं।मैच में शुरू से ही नोवाक जोकोविक ने अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने पहले दो सेट आसान से 6-2, 6-2 से अपने नाम कर लिए। वहीं दक्षिण अफ्रीका के एंडरसन पर इससे पहले हुए दो मैराथन मुकाबलों की थकान का असर देखने को मिला।
स्टेफी ग्राफ के बाद विम्बलडन खिताब जीतने वाली दूसरी जर्मन खिलाड़ी बनी कर्बर, सेरेना का टूटा सपना
आखिर अन्तिम सेट में एंडरसन ने वापसी का प्रयास जरुर किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। इसे वह टाई ब्रेक में ले जाने में सफल रहे। टाई ब्रेक में भी जोकोविक एंडरसन पर भारी रहे। उन्होंने टाई ब्रेक 7-3 से जीतकर चौथा विम्बलडन खिताब अपने नाम कर लिया।
जोकोविक ने इससे पहले 2011, 2014 और 2015 में यह खिताब जीता था। इस जीत के साथ ही जोकोविक ने टेनिस कोर्ट पर शानदार वापसी की है। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण वह टॉप 20 से बाहर हो गए थे।