रेसिपी डेस्क :हम सब मौसम के अनुसार खाना बनाना और खाना पसंद करते हैं। इन दिनों बरसात का मौसम शुरू हो गया है इस बारिश में भीगने के बाद आपको गर्म चाय के साथ पकोड़े खाने का मन करता होगा। लेकिन कई लोग बेसन से बने पकोड़े खाना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे पकोड़े के रेसीपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ आपकी सेहत का भी अच्छे से ध्यान रखती है। आप सब के घरों में चावल से बनने वाली रेसिपी के बारे में आप ने सुना होगा। लेकिन आज तक आपने चावले के पकोड़े नहीं खाए होंगे। आज हम आपको चावल से बनने वाले पकोड़े की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। चावल के पकोड़े आप बासे चावल या ताजे चावल दोनों से बना सकती है।
चावल के पकोड़े बनाने की सामग्री:
चावल,बेसन,प्याज, हरी मिर्च,अदरक, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,हींग, अजवायन, हरा धनिया,जीरा पाउडर,नमक और तेल
चावल के पकोड़े बनाने की विधि: चावल पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को उबालकर आप एक बड़े बर्तन में रखें। इसके बाद आप इसमें बेसन, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हींग, जीरा पाउडर, अजवायन और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें अपनी पंसद की हिसाब से इसमे पानी को डालें। इसके बाद इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए रख दें।
इसके बाद एक बड़ी कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें गोल करके तैयार मिश्रण को छोटे छोटे गोले बनाकर फ्राई करें। इसके बाद इसे मध्यम आंच पर फ्राई करें और जब पकौड़े ब्राउन हो जांए तो उसे बाहर निकाल लें। इसके बाद इसे चटनी या सॉस के साथ अपने बच्चे या मेहमानों को सर्व कर सकती है। इसके साथ अपनी हरी चटनी का इस्तेमाल करती है तो खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं।
Herald