इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड दौरे पर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल पाई है। आपकों बता दें की हाल ही में भारत ने इंग्लैंड से टी20 सीरिज जीती है जिसमें रोहित ने शतक लगाया था और उसके बाद वनडे सीरिज में भारत को हार का सामना करना पड़ा लेकिन पहले वनडे में ही रोहित ने फिर शतक लगाकर टीम को मैच जिताया था।
मैदान पर कदम रखने से पहले ही जुवेंटस ने वसूली रोनाल्डो के करार की आधी रकम
आपकों बता दें की रोहित ने टी20 श्रृखंला में भी 56 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए थे जिसमें 11 चैके और 5 छक्के शामिल थे और इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी रोहित ने 4 छक्कों और 15 चैकों की मदद से 137 रन बनाए थे, लेकिन आज भारतीय टेस्ट टीम की तीन मैचों के लिए हुई घोषणा में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है।
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की और से पहले तीन टेस्टों के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है जिसमें रोहित को जगह नहीं मिल पाई है।
तेंदुलकर और मिडिलसेक्स क्रिकेट अकादमी 14 वर्ष तक के बच्चों को सीखाएगी क्रिकेट
आपकों बता दें की रोहित ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में की थी लेकिन पिछले 11 वर्षों में जहां उन्होंने 183 वनडे और 84 टी 20 मैच खेले है वहीं रोहित इस दौरान सिर्फ 25 टेस्ट ही खेल पाए है। रोहित शर्मा ने अपने 25 टेस्टों में आखिरी टेस्ट इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। आपकों यह भी बता दे की रोहित को जून में खेले गए अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भी जगह नहीं मिली पाई थी। रोहित ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक और टी-20 में तीन शतक बनाए हैं।
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने लिया अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट