खेल डेस्क। भारतीय बैडमिंटन खिलाडिय़ों ने नानजिंग में शुरू हुई विश्व चैम्पियनशिप में शानदार शुरुआत की है। इस टूर्नामेंट के पहले दौर में एचएस प्रणय और समीर वर्मा के साथ ही पांच भारतीय जोडिय़ां जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
हॉकी विश्व कप: भारत ने अमेरिका से खेला ड्रॉ, अब क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए इटली से होगा मुकाबला
भारत के एचएस प्रणय ने अपने पहले दौर के मुकाबले में न्यूजीलैंड के अभिनव मनोता को लगातार गेमों में 21-12, 21-11 से शिकस्त देकर विश्व चैम्पियनशिप में विजयी शुरुआत की।
भारतीय खिलाड़ी ने ये मुकाबला केवल 28 मिनट में ही अपने नाम कर लिया। प्रणय दूसरे दौर में ब्राजीली खिलाड़ी येगोर कोएल्हो से मुकाबला करेंगे। वहीं समीर वर्मा ने फ्रांस के लुकास कोर्वी को 39 मिनट में हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा इंग्लैंड
समीर वर्मा ने ये मुकाबला 21-13, 21-20 से अपने नाम किया। अब समीर वर्मा को अगले दौर में पूर्व विश्व नम्बर वन चीन के लिन डैन से भिडऩा होगा। इनके अलावा युगल में भारत की पांच जोडिय़ां भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही।
युगल में सात्विकसेराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा, प्रणव चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी, सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख तथा रोहन कपूर और कुहू गर्ग ने पहले दौर में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं महिला युगल के पहले दौर में संयोगिता घोरपड़े और प्राजक्ता सावंत को जीत मिली।
मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी ने बुल्गारिया के डेनिएल निकोलोव और इवान रूसेव की जोड़ी को 21-13, 21-18 से, रैंकीरेड्डी और पोनप्पा ने डेनमार्क की निकलस नोर और सियारा तियागसेन को 21-9, 22-20 से, प्रणव चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी ने चेक गणराज्य के जैकब बिटमैन और अलजबेटा बासोवा को 21-17, 21-15 से, सौरभ और अनुष्का ने नाइजीरिया के एनेजो अबाह और पीस ओर्जी को 21-13, 21-12 से और रोहन और कुहू की जोड़ी ने कनाडा की जोड़ी टोबी एनजी और रेचल होंडेरिच को 21-19, 21-6 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।