Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के विराट कोहली को अब इस शर्मनाक हरकत के कारण झेलना पड़ेगा निलंबन

कराची। खिलाडिय़ों द्वारा मैच फिक्सिंग और प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण पाकिस्तान को हमेशा से विश्व क्रिकेट में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। कभी मैच फिक्सिंग तो कभी प्रतिबंधित दवाओं के प्रयोग के मामले में पाकिस्तानी खिलाडिय़ों के नामों का खुलासा होना आम बात हो गई है।

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे कल, इस क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं विराट

अब इस सूची में पाकिस्तान के प्रतिभावान खिलाड़ी अहमद शहजाद का नाम सामने आया है। पाकिस्तान में विराट कोहली के रूप में अपनी पहचान रखने वाले अहमद शहजाद को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का दोषी पाया गया है।

इस कारण पाकिस्तान की ओर से 81 वनडे खेलने वाले शहजाद को आरोपों पर अंतिम फैसला आने तक पाक बोर्ड द्वारा अस्थाई तौर पर निलंबित किया गया है। अब उन पर चार साल का लंबा प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे इंग्लैंड-क्रोएशिया, जानिएं दोनों टीमों की ताकत

दाएं हाथ के इस दिग्गज बल्लेबाज को डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। 26 वर्षीय इस बल्लेबाज के नमूनों की जांच अंतरराष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसीकी भारत स्थिति लैब में की गई थी। जिसमें उनके डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई थी। पीसीबी ने आज ही शहजाद पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया।

रोनाल्डो ने छोड़ा रियल मैड्रिड का नौ साल पुराना साथ

पीसीबी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि हमने अहमद शहजाद को इसी महीने की 18 जुलाई तक का वक्त दिया है ताकि वह बता सकें कि उनके बी सैम्पल की जांच की जाए या नहीं।

फीफा विश्व कप: 2006 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचा फ्रांस, बेल्जियम को हराया

गौरतलब है कि शहजाद डोपिंग मामले में फंसने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर नहीं हैं। इससे पहले भी 2006 में तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ को प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का दोषी पाया गया था। बाद में रजा हसन, यासिर शाह और अब्दुर रहमान को भी डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था।