चायनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने हाल में what the duck show में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होने करियर को लेकर बात की. वही इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू को लेकर बात की. वही इस दौरान उन्होंने बताया कि मैच के बाद उनके पास किसका फ़ोन आया था और मैच से पहले अनिल कुंबले ने उनसे क्या कहा था.
अनिल भाई ने मुझसे कही थी ये बात

कुलदीप यादव ने डेब्यू को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मैच से पहले अनिल सर मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि मुझे आज के मैच में 5 विकेट लेने है. मुझे कुछ भी समझ नही आ रह था. इस दौरान मैंने उनसे सिर्फ हाँ कहा और वहां से चला गया.”
वही मैच के दौरान खुद के अनुभव को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मैच के शुरुआत में मुझे कुछ समझ में नही आ रहा था और मैच के एक दो ओवर के बाद मैंने उसे एक रणजी क्रिकेट की तरह लेना शुरू किया. मुझे ख़ुशी है कि उस मैच में अनिल सर ने मुझसे जो कहा था, वो मैंने पूरा किया. मैंने उस मैच में 5 विकेट हासिल किय थे. मेरे लिए अपना पहला विकेट लेना काफी ज्यादा भावुक करने वाला पल था.”
सचिन सर का आया था फ़ोन

मैच के बाद टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास क्रिकेट के भगवान् का कॉल आया था और उन्होंने कुलदीप से बात की. इस दौरान उन्होंने मुझसे कम से कम 5 से 6 मिनट बात की. इस दौरान मेरी तारीफ की और कहा मुझे टेस्ट क्रिकेट में कम से कम भारत के लिए 500 विकेट लेने हैं. मुझे पता है ये मेरे लिए बहुत बड़ा काम है,लेकिन मुझे उम्मीद है मैं ये काम कर सकता हूँ. वही उनसे बात करने के बाद मैं बहुत ज्यादा खुश था.मुझे कुछ भी समझ में नही आ रहा था, उनसे बात करने के बाद मैं दो तीन तक अच्छे से सो भी नही पाया था.
The post विराट ने कर दिया था मना फिर टेस्ट डेब्यू से एक दिन पहले आकर अनिल कुंबले ने कुलदीप से कही थी ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.