Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सोनाली बेंद्रे से पहले बॉलीवुड के ये स्टार्स भी हो चुके है कैंसर के शिकार 

एंटरटेनमेंट डेस्क। अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले बॉलीवुड के अभिनेता इरफ़ान खान कैंसर से पीड़ित हैं और अपना इलाज करवा रहें हैं। कैंसर से पीड़ित बॉलीवुड स्टार्स में अब एक नाम और जुड़ गया हैं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का। सोनाली जानलेवा बीमारी कैंसर से पीड़ित हैं। फिलहाल सोनाली का न्यूयार्क में इलाज चल रहा हैं। यह जानकारी खुद सोनाली बेंद्रे ने अपने फैंस को दी हैं। सोनाली बेंद्रे से पहले कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग लड़ चुके हैं। कोई जंग जीत गया तो कोई जंग हार गया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने कैंसर से जंग लड़ी हैं।

विनोद खन्ना


विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर था। उन्होंने काफी दिनों तक कैंसर से जंग लड़ी लेकिन अप्रैल 2017 में कैंसर से उनकी मौत हो गई। विनोद खन्ना की मौत से पहले उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में वे काफी दुबले-पतले नजर आ रहें थे।

लीजा रे


लीजा रे कनाडियन एक्ट्रेस थी लेकिन इन्होने भारतीय फिल्मों में भी काम किया हैं। लीजा रे को 2009 में कैंसर हो गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात दी।

मनीषा कोइराला


मनीषा कोइराला को नवंबर 2012 में कैंसर पीड़ित होने का पता चला। मनीषा ने इस बीमारी के खिलाफ पूरी ह‍िम्मत से जंग लड़ी और साल 2014 तक उन्होंने इससे पूरी तरह मुक्ति पा ली। मनीषा कोइराला ने हाल ही में संजू फिल्म में संजय दत्त की मां नरग‍िस का शानदार किरदार न‍िभाया हैं।

राजेश खन्ना


राजेश खन्ना को कैंसर था। वे कैंसर के खिलाफ अपनी जंग नहीं जीत पाए और मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मुमताज


बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मुमताज को साल 2000 में ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। कैंसर के ख‍िलाफ मुमताज ने बहादुरी से जंग लड़ते हुए जीत हासिल की।

अनुराग बासु


फिल्म प्रोड्यूसर अनुराग बासु को 2004 में ब्लड कैंसर हो गया था। 3 साल तक केमोथैरपी कर उन्होंने कैंसर को मात दी।



Herald