नई दिल्ली। बीते दिनों इंग्लैंड को टी 20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त देने के बाद विराट सेना अब मेजबान इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज में दो दो हाथ करेगी। यह मैच 2019 में होने वाले विश्व कप के लिए बहुत अहम होगा। भारतीय टीम ने इसके लिए अभी से रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है। कप्तान विराट ने इसके लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 मैच में बड़ा दाव भी खेला, बिलकुल वैसे ही जैसे धोनी खेल से पहले रणनीति बनाते थे। ये तो सभी को पता होगा की धोनी ही वो शख्स है जिन्होंने कुछ साल पहले युवा विराट में भविष्य का स्टार देखा था और आज दुनिया उनके हुनर से रूबरू हैं।
जिस वक्त वनडे टीम में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाज थे, उस दौर में विराट कोहली के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल था, लेकिन धोनी ने उन्हें नंबर 1 से लेकर छह तक खिलाया और समय की नजाकत को भांपते हुए नंबर तीन पर सेट कर दिया। धोनी का विराट दांव कितना सफल साबित हुए यह कोहली के आंकड़े बखूबी साबित करते हैं।
बिलकुल वैसे ही इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट कोहली ने नंबर तीन यानि वन डाउन पर खुद बल्लेबाज़ी करने के बजाए केएल राहुल को चांस दिया। राहुल ने पहले टी20 में नाबाद 101 रन, दूसरे में छह और तीसरे में 19 रन की पारी खेलकर कप्तान के भरोसे को सही साबित किया है। सही मायने में देखा जाए तो विराट ने इस युवा की क्षमता को भांप लिया है और यही वजह है कि वह खुद नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर रहे हैं।
विराट ये अच्छे से जानते है की ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा के साथ छेड़छाड़ करना सही नहीं है। जबकि केएल राहुल वनडाउन के रूप में भारतीय टीम के लिए मजबूत खिलाड़ी साबित हो सकते है। 26 वर्षीय राहुल ने आईपीएल में बहुत उम्दा प्रदर्शन किया था।
The post धोनी के नक्शेकदम पर विराट, टीम की मजबूती के लिए कोहली ने खेला ये बड़ा दांव.. appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
