Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब लड़की बने इरफान पठान पर लट्टू हो गये थे युवराज सिंह

हमारे क्रिकेटरों में एक दूसरे को काफी अच्छी दोस्ती के साथ देखा गया हैं, क्रिकेटरों ने पहले भी कई बार मैदान और ड्रेसिंग रूम की कहानियां भी सुनाई है, जिससे यही पता चलता है कि सभी में बहुत अच्छी दोस्ती रहती है और आज भी देखने को मिलता है। हालाँकि मुरली विजय और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी एक साथ नजर नहीं आते है।

इसी बीच क्रिकेटर युवराज सिंह और इरफान पठान एकसाथ नजर आये है। दोनों ने अपने करियर के दौरान अपने क्रिकेट का खूब मजा लिया और ड्रेसिंग रूम को लंबे समय तक साझा किया है। बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी बहुत अच्छे दोस्त है और समय-समय पर मिलते रहते है।

इस तरह पठान ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक फोटो अपलोड किया है, जिसमें वो अपने दोस्त युवराज के साथ नजर आ रहे है। इस दौरान इन्होंने ट्वीट में लिखा है, “जब मैं अपने भाई युवराज सिंह से मिलता हूँ, तो हमेशा हंसी मजाक और कुछ अद्भुत कहानियां सामने आती हैं।”

क्रिकेटरों के प्रशंसकों ने जल्द ही अपनी टिप्पणियों के साथ चित्र को खूब वायरल दिया है और साथ ही कई मजेदार कमेंट भी देखने को मिले है। हालांकि, एक प्रशंसक ने सबसे अलग कमेंट किया है जिसमें उन्होंने इरफान पठान और युवराज सिंह के बारे में पुरानी बात कही है।

इस यूजर ने बताया कि इरफान पठान ने एक बार युवराज सिंह को एक लड़की की नकली पहचान के रूप में बेवकूफ़ बना दिया था और यूवी इस में क्लीन बोल्ड हो गए थे। फैन ने लिखा है, “अरे युवी जी ये वही पठान हैं …जो लड़की बनकर आपको नए नंबर से मैसेज किया था…और आप गुगली की तरह गच्चा खा गए थे।
सावधान रहिएगा
इरफान भाई से …” इसके बाद पठान ने भी इसका जवाब दिया है।

यहाँ देखिये कमेंट

The post जब लड़की बने इरफान पठान पर लट्टू हो गये थे युवराज सिंह appeared first on SportzWiki Hindi.