लंदन। मां बनने के बाद पहली बार विंबलडन में खेल रही विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने जीत के साथ इस टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की है। वहीं छठी सीड ग्रेगोर दिमित्रोव को उलटफेर का सामना करना पड़ा है।
सेरेना ने महिला एकल के पहले दौर में 105वीं रैंक की हॉलैंड की रांक्षा सांचेज को 7-5, 6-3 से शिकस्त दी। हालांकि सेरेना को पहले ही दौर में अरांक्षा सांचेज को हराने में काफी पसीना बहाना पड़ा।
आरोन फिंच ने खेली टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी, बना दिए कई विश्व रिकॉर्ड
जब सात बार की विजेता सेरेना कोर्ट पर उतरी तो उन्हें श्रीमती विलियम्स कहकर पुकारा गया। सेरेना विलियम्स ने गत वर्ष एलेक्सिस ओहानियन से विवाह किया था। इसके बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ये विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
तीन बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन स्टेनिसलास वावरिंका ने भी बुल्गारिया के दिमित्रोव को 1-6, 7-6, 7-6, 6-4 से बाहर का रास्ता दिखाया। स्विस खिलाड़ी ने दिमित्रोव के खिलाफ शानदार फार्म दिखाते हुए जीत दर्ज की। दिमित्रोव अगले दौर में इटली के क्वालिफायर थॉमस फाबियानो से मुकाबला करेंगे।
विंबलडन में फेडरर ने की शानदार शुरुआत, पहले ही दौर में बाहर हुई यूएस ओपन चैंपियन स्टीफंस
अन्य मुकाबलों में पूर्व विश्व नम्बर वन बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने एकातेरिना माकारोवा को 7-6, 6-3 से, हॉलैंड की किकी बर्टेंस ने चेक खिलाड़ी बारबोरा स्टेफकोवा को 6-3 6-2 से, चेक खिलाड़ी कैटरीना सिनियाकोवा ने अमेरिका की कोको वेंडेवेगे को 6-7, 6-3, 8-6 से, क्रोएशिया के इवो कार्लाेविच ने रूस के मिखाइल युझनी को 4-6, 7-5, 7-6, 6-3 से और अमेरिका के सैम क्वेरी ने ऑस्ट्रेलिया के जार्डन थॉम्सन को 6-2, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। इससे पहले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडडर और अमेरिका की वीनस विलियम्स ने भी पहले दौर में जीत दर्ज की थी।
राजस्थान के इन दो गेंदबाजों के दम पर भारत-ए ने जीती त्रिकोणीय सीरीज