इंटरनेट डेस्क। भारत में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व है हर कोई व्यक्ति किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले ज्योतिष के अनुसार सलाह जरुर लेता है। बताया जाता है की अपने ग्रहों की दिशा के अनुसार ही अपने कार्य होते है अगर कोई शुभ कार्य करने जा रहा हो और उसके ग्रहों की दिशा शि नही हो तो उसका बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है। वास्तुशास्त्र का अर्थ होता है चारों दिशाओं से मिलने वाली ऊर्जा तरंगों का संतुलन। ये आपके घर में सुख और शांति बनाये रखने में बहुत मदद करती है। अत: आप कोई भी कार्य करने से पहले घर को वास्तुदोष से बचाना चाइये। साथ ही अगर आप अपने परिवार के साथ यात्रा पर जा रहें है तो उससे पहले भी आपको इन वास्तुदोष से बचाना चाइये...
वास्तुशास्त्र के अनुसार बताया जा रहा है कि अगर आप अपने परिवार के साथ यात्रा पर जा रहें है तो कभी भी आप अपने पुरे परिवार के साथ घर से नही निकलना चाइये अगर आप आगे पीछे घर से निकलेगे तो इससे आपके यश में वृद्धि होगी। साथ ही बताया जाता है कि सूर्यास्त के समय अगर आपके घर पर कोई दूध, दही या प्याज मांगने आए तो इन तीनों चीजों को देने से साफ मना कर दें क्योंकि सूर्यास्त के समय किसी बाहरी व्यक्ति को ये तीनों चीजें देने से घर की बरक्कत समाप्त हो जाती है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार बताया जाता है की अगर आपको अपने घर को दोष मुक्त रखना चाहते हो तो आपको अपने मुख्य द्वार के पास कभी भी कूड़ादान नही रखना चाइये कहा जाता है कि वास्तुशास्त्र में घर के मुख्य द्वार के पास कूड़ादान रखने से दोष उत्पन्न होता है और इससे आस-पास के लोगों से व्यवहार खराब होता है। स्नान के बाद गीले या एक दिन पहले के प्रयोग किए गए तौलिए का प्रयोग ना करें इससे संतान हठी व परिवार से अलग होने लगती है।
Herald