ब्रिस्टल। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 से उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। 31 साल के रोहित ने यहां काउंटी मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपनी पारी में 14वां रन बनाने के साथ ही टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए।
रोहित ने भारत के लिए अब तक 84 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 32.59 के औसत से 2086 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।
रोहित ने इस मैच में 56 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से अपने करियर का तीसरा शतक बनाया। भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली।
रोहित से पहले, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकलम और मार्टिन गप्टिल, पाकिस्तान के शोएब मलिक और भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं।
The post ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले विश्व के पांचवे बल्लेबाज बने appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
