क्रिकेट मैदान पर फील्डिंग की परिभाषा बदल देने वाले दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स का आज जन्मदिन है. 49 वर्ष के हुए जोंटी ने पूरी दुनिया में अपनी जबरदस्त फील्डिंग से पहचान बनाई.
वह किसी भूखे चीते की तरह बॉल पर लपकते थे. जोंटी के आसपास भी अगर बॉल जा रही हो, तो बल्लेबाज दूसरा रन लेने की कोशिश ही नही किया करते. कुछ ऐसा खौफ था जोंटी रोड्स की फील्डिंग का.
वर्ल्ड कप में किया डेब्यू
जोंटी रोड्स ने 1992 में वर्ल्डकप के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी. जोंटी ने अपना पहला वनडे मैच 26 फरबरी 1992 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था.
इसी विश्वकप में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान को दिया. मैच में बारिश ने बाधा डाली. जिस कारण पाकिस्तान को 36 ओवर में 194 रनों का लक्ष्य दिया गया.

पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत करते हुए 2 विकेट पर 135 रन बना लिए थे और कप्तान इमरान खान, इंजमाम उल हक़ के साथ क्रीज़ पर मौजूद थे. इंजमाम 48 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. इस दौरान इंजमाम ने एक शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़े. मगर इमरान ने रन लेने से मना करते हुए वापस भेजा. गेंद पॉइंट पर खड़े रोड्स की ओर गयी. रोड्स ने गेंद पकड़ी और स्टंप्स की ओर दौड़ते हुए लंबी छलांग लगाकर स्टंप्स पर जा गिरे. जिस कारण इंजमाम को रन आउट होकर वापस जाना पड़ा.
इस असंभव से दिखने वाले रन आउट को संभव में बदल कर रोड्स हीरो बन चुके थे. साउथ अफ्रीका ने 173 रनों पर पाकिस्तान को ऑल आउट कर 20 रन से जीत हासिल की थी. ये रन आउट विश्वकप का सबसे शानदार रनआउट बना.
एक पारी में लिए सबसे ज्यादा कैच
जोंटी रोड्स के नाम वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. 1993 में मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच में रोड्स ने पांच कैच पकड़े थे. जबकि बल्लेबाजी के दौरान रोड्स ने 40 रन बनाए जिस कारण उन्हें मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया था.
बेटी का नाम रखा इंडिया

जोंटी रोड्स 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े थे. इस दौरान वह अपने परिवार के साथ भारत में थे. 24 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया. जिसका नाम जोंटी ने इंडिया रखा. जोंटी खुद ये भी बता चुके हैं कि वह भारत से काफी लगाव रखते हैं.
The post जन्मदिन स्पेशल : जोंटी रोड्स से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से जिनके बारे में शायद ही आपको हो पता appeared first on SportzWiki Hindi.