मनोज तिवारी वर्तमान में भारतीय घरेलू क्रिकेट में दिग्गजों में से एक हैं। हालांकि, वह भारतीय राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने में सक्षम नहीं हो पाए हैं, उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा है। 2011 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शतक भी बनाया था।
हालांकि, उन्हें किसी भी तरह से उन्हें राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का पर्याप्त मौका नहीं मिला है। इन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2015 में खेला था।

हालांकि, इनका क्रिकेट कैरियर इतना जबरदस्त नहीं रहा है लेकिन निजी जीवन बहुत अच्छा और हंसमुख रहा है। इन्होने और सुष्मिता रॉय ने 18 जुलाई, 2013 को विवाह किया था। इन दोनों ने बंगाली और पारंपरिक यूपी ब्राह्मण की तरह विवाह किया था। सुष्मिता जो एक सम्पन्न बंगाली परिवार में पैदा हुई थी और जीवन के प्रति सिद्धांतबद्ध दृष्टिकोण रखती है।
कल दी बड़ी खुशखबरी
हाल ही में, जोड़े ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद उन्होंने इस बात को छिपाना सही नहीं समझा और सोशल मीडिया पर इस खबर की सूचना दी। उन्होंने ट्विटर अपने प्रशंसकों और समर्थकों के साथ खबर साझा की है। जिन्हें आप खुद नीचे देख सकते है।

यहाँ देखिये ट्वीट
Breaking d Silence nd telling d world 2day dat V r blessed wit a baby boy
Thanks
2 all mighty !!! New chapters begin
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) July 7, 2018
ऐसी रही है दोनों की प्रेम कहानी
दोनों का पहली बार मिलन साल 2006 में हुआ था, जिसके बाद ये पहली बार हावड़ा में एक स्मार्ट कैफे में डेट पर गए थे। फिर धीरे-धीरे प्यार करने लगे और बहुत नजदीक आ गए थे। फिर इसके बाद ये मालदीव में भी घूमने गए थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अंततः लंबे समय बाद दोनों ने साल 2013 को शादी कर ली थी और अब पांच साल बाद बच्चे को जन्म दिया है।
The post इंग्लैंड में व्यस्त है टीम इंडिया और इधर इस भारतीय खिलाड़ी की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म appeared first on SportzWiki Hindi.
Thanks
2 all mighty !!! New chapters begin 