स्पोर्टस डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। कल के मैच में जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा के नाबाद शतक और हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन से इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 199 रन का विशाल लक्ष्य दिया लेकिन भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित ने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
रोहित ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए। रोहित ने भारतीय कप्तान कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी की। इसके बाद हार्दिक ने अपने बल्ले से मैदान पर रनों का तूफान ला दिया और 14 गेंदों पर नाबाद 33 रन की तूफानी पारी खेली जिससे भारत ने 18.4 ओवर में 201 रन बनाकर जीत दिलाने के साथ पंड्या ने 38 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इंग्लैंड के लिए जैसन रॉय ने 31 गेंदों 67 रन बनाए और जोस बटलर ने 21 गेंदों पर 34 रन बनाकर पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर रहे दीपक चाहर ने 43 रन देकर एक विकेट लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने 5 कैच लेकर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पांच कैच लेने वाले वह पहले विकेटकीपर बन गए है। धोनी ने 50 कैचों का आंकड़ा पार करने वाले पहले विकेटकीपर भी बने। इससे पहले भारतीय टीम के शुरूआत ज्यादा अच्छी नहीं और भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (पांच) और केएल राहुल (19) रन बनाकर आउट हो गए।लेकिन इस के बाद रोहित ने शानदार शतक लागाते हुए टीम को जीत दिलाई और अपने केरियर के 2000 रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
Herald