Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान सरकार ने शुरू की अन्नपूर्णा दुग्ध योजना, बच्चों को मिलेगा तीन दिन दूध

सिटी डेस्क। राजस्थान सरकार ने कल अपनी में अपनी महत्वकांक्षी योजना अन्नपूर्णा दुग्ध योजना शुरू की है। इस योजना के जरिए सरकारी स्कूलों और मदरसों आदि में पढऩे वाले करीब 62 लाख बच्चों को अब सप्ताह में तीन दिन दूध पीने को मिलेगा। इस योजना की शुरुआत राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय दहमीकलां में स्कूली बच्चों को दूध पिलाकर की साथ ही बताया जा रहा है की इस योजना का मुख्य बच्चों को ताजा, शुद्ध और पौष्टिक तत्व देना है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से गर्म दूध पिलाकर इस योजना की शुरुआत की है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की अन्नपूर्णा दूध योजना में अब 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी स्कूलों और मदरसों के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन ताजा, शुद्ध और पौष्टिक गर्म दूध मिल सकेगा। इस योजना से उन 62 लाख बच्चों को फायदा मिलेगा जो प्रदेश के सरकारी स्कूलों, मदरसों आदि में पढ़ते हैं। इस योजना की शुरुआत करते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकारी स्कूलों के बच्चे अब मिड-डे मील के साथ दूध पीकर स्वस्थ बनेंगे, तो हमारा आने वाला कल अच्छा होगा। इस योजना से हमारे खुशहाल और स्वस्थ भविष्य की नींव है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मैं भी एक मां हूं और मैं जानती हूं कि अपने बच्चे को स्वस्थ देखने का सुख क्या होता है। उन्होंने अन्नपूर्णा दूध योजना के तहत महिला दुग्ध उत्पादक समितियों के जरिए दूध की आपूर्ति को वरीयता देने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा ने महिला दुग्ध उत्पादक समितियों से जुड़ी महिलाएं को दूध की गुणवत्ता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से स्कूली बच्चों के पोषण स्तर में सुधार तो होगा ही, स्कूलों में नामांकन भी बढ़ेगा। इस योजना में स्कूल के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन दूध पीने को दिया जाएगा।



Herald