विश्वकप-2019 को होने में अब कुछ ही महीने रह गए हैं. उससे पहले इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाजी के फेल होने से कई सवाल खड़े हुए हैं. हालांकि टी-20 सीरीज और पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाया था.
मगर इसके बाद के दो मैचों भारत की बल्लेबाजी बिखरती हुई नजर आयी. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि सुरेश रैना से भी बेहतर खिलाड़ी मौजूद हैं. साथ ही वह चार नंबर पर केएल राहुल को देखना चाहते हैं.
ये कहा गांगुली ने

इंग्लैंड और भारत के बीच मंगलवार को हुए मैच के बाद जब सौरव गांगुली से चार नंबर पर बल्लेबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ”आंखे बंद कर केएल राहुल. आपके शीर्ष चार खिलाड़ी बेस्ट होने चाहिए. आपको उनके साथ बने रहना होगा. जाइए और केएल राहुल से कहिए कि आपके पास 15 मैच हैं जाओ खेलो”
पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि शीर्ष तीन बल्लेबाजों के जल्द आउट होने पर भारत लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहा है. इस पर गांगुली ने कहा ”ये एक बड़ी समस्या है जिसे भारत को जल्द दूर करना होगा. आपको इंग्लैंड की तरह ही क्वालिटी रखनी पड़ेगी”

इसके साथ ही गांगुली ने कहा ”धोनी, रैना और कार्तिक 5,6, 7 के लिए ठीक हैं. लेकिन भारत को चार नंबर के बल्लेबाज की जरुरत है. मुझे लगता है आपके दो बेस्ट बल्लेबाजों की ओर ध्यान नही दिया गया. मैं ये नही कह रहा कि ऐसा किया ही गया है. हो सकता है ये गलती हो. हो सकता है इसे दूसरी तरह से देखा गया हो. लेकिन मेरा मानना है कि वह दोनों(केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे) को चार नंबर पर खेलना चाहिए. क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा पर बहुत अधिक दबाव है”

जब गांगुली से पूछा गया कि क्या टीम को सुरेश रैना के विकल्प की और देखने की जरुरत है. इस पर गांगुली ने कहा ”मैं सम्मान के साथ कहता हूँ कि मुझे लगता है कि इससे भी बेहतर खिलाड़ी मौजूद हैं”
The post सौरव गांगुली ने सुरेश रैना को जल्द से जल्द भारतीय टीम से बाहर करने की उठाई मांग appeared first on SportzWiki Hindi.