इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड जगत की जानी मानी एक्ट्रेस कृति सैनन ने आते ही सभी दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया है। साथ ही अपने बराबर की बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दे रही है। बॉलीवुड से कृति सैनन का दूर दूर तक कोई रिश्ता नही था और उन्होंने शुरू में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मों में आने का विचार किया। कृति सैनन ने वर्ष 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत की थी। साथ ही बॉलीवुड में कृति को अच्छे बैनर और बड़े बजट की फिल्मों में काम करने का अवसर मिला। साथ ही बॉलीवुड में अभिनय और ग्लैमरस अंदाज से कृति दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही।
खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है की कृति ने हाल में एक बयान में कहा, बॉलीवुड में यहां असुरक्षा और प्रतिस्पर्धात्मकता दोनों है लेकिन यह कोई अलग क्षेत्र नही है ऐसा आजकल सभी में होता है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा की शायद यहाँ और क्षेत्र से थोड़ा ज्यादा है लेकिन उन्होंने कहा की ये यह पेशा उन्होंने अपनी मर्जी से खुद चुना है। साथ ही उन्हका कहना है की इस समय सबसे अच्छा तरीका समय के साथ चलना, अपने प्रति ईमानदार रहना और अपना शत प्रतिशत देना, ताकि बाद में जो हम कर सकते हैं उसे ना करने का पछतावा ना हो।
एक्ट्रेस कृति सैनन आज बॉलीवुड है कोई दीवाना है साथ ही उन्होंने 'दिलवाले', 'राबता' और 'बरेली की बर्फी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम काम किया है। कृति आने वाले समय में पानीपत में नजर आऩे वाली हैं। इस फिल्म में कृति के अलावा संजय दत्त, अर्जुन कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही उनका मानना है की अगर उनको इस क्षेत्र में रहना है तो कड़ी महेनत के साथ और समय के साथ हमेशा चलना होगा।
Herald