Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैट कमिंस ने बदले अपने सुर कहा विराट कोहली है सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

भारतीय टीम इन दिनों तो इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर है, लेकिन इस इंग्लैंड के कठिन दौरे के बाद भारतीय टीम को इसी साल एक और दौरे पर अग्निपरीक्षा देनी है। विराट कोहली एंड कंपनी को इसी साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण दौरे के लिए जाना है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे को तो अभी करीब 5 महीनें बाकी हैं लेकिन अभी से ही इस दौरे के लिए माइंड गेम शुरू हो चुका है।

पैट कमिंस ने अपने बयान से लिया यू-टर्न

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारतीय टीम के ऑस्ट्रे्लिया दौरे को लेकर माइंड गेम शुरू करते हुए विराट कोहली पर बहुत ही बोल्ड कमेंट किया था, जिसमें उन्होंने कह दिया था कि विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया में एक भी शतक नहीं बनाने देंगे, लेकिन वहीं पैट कमिंस ने अपने कमेंट से यू टर्न लेते हुए अब कोहली की तारीफ में बयान दिया है।

पैट कमिंस ने कोहली को एक भी शतक नहीं बनाने देने की कही थी बात

विराट कोहली को लेकर पैट कमिंस ने कहा था कि मेरी साहसिक और बेबाक भविष्यवाणी है, मुझे लगता है कि विराट कोहली इस बार यहां अएक भी शतक नहीं लगा पाएंगे और हम उन्हें हराएंगे। आपको बता दे कि पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर कोहली का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने 4 शतक जड़े थे।

अब कमिंस अपने बयान से पलटे, कहा मैं तो इस तरह से कर रहा था तारीफ

लेकिन अपने उसी बयान को अब पैट कमिंस ने कोहली की तारीफ कर मोड़ने की कोशिश की है। पैट कमिंस ने कहा कि

मैं विराट कोहली के बारे में किए गए कमेंट के बाद की प्रतिक्रिया से आश्चर्यचकित था। असल में तो बात ये हैं कि मैंने जिस तरह से महसूस किया उसी चीज को विपरित तरीके से कहने की कोशिश कर रहा था।  मैं उन्हें ऐसा कहकर उनकी तारीफ करने की कोशिश कर रहा था।”

हम नहीं चाहते कोहली हमारे खिलाफ करें बड़ा स्कोर

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा

“वैसे ये तो मेरी इच्छा है कि वो इस समर में हमारे खिलाफ एक भी शतक नहीं बनाए। ये बात स्पष्ट रूप से टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। वो एक बहुत बड़े बल्लेबाज हैं। और इसलिए अगर हमनें उन्हें रन नहीं बनाने दिए तो ये हमारी जीत में बड़ी मदद करेगा। लेकिन मुझे निश्चित रूप से ये नहीं कहना चाहिए था कि वो अच्छे नहीं हैं, क्योंकि मैं उन्हें सम्मान के मामले में नहीं पकड़ सकता। हम नहीं चाहते कि कोहली हमारे खिलाफ बड़ा स्कोर करें। कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और इसी कारण से ऑस्ट्रेलिया उन्हें जल्दी आउट करना चाहेगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पैट कमिंस ने बदले अपने सुर कहा विराट कोहली है सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.