खेल डेस्क। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम ने दूसरे युवा टेस्ट के अन्तिम दिन श्रीलंका को एक पारी और 147 रन से शिकस्त देकर दो मैचों की इस सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है।
टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को लगा ये बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये दिग्गज गेंदबाज
पहली पारी में 316 रन पर ढेर होने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 150 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने पवन शाह (282) और सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे (177) की शतकीय पारियों की मदद से अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 613 रन बनाने के बाद घोषित की थी।
मैच में जहां सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने लगातार दूसरी शतकीय पारी खेली वहीं पवन शाह ने भारत की ओर से अंडर-19 में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया था।
भारत को शिकस्त देने के लिए इंग्लैंड ने इस खिलाड़ी का संन्यास तुड़वाकर किया टेस्ट टीम में शामिल
मेजबना टीम ने गुरुवार को फॉलोऑन खेलते हुए अपने तीन विकेट केवल 47 रन पर ही गंवा दिए थे। अन्तिम दिन टीम ने अपने बचे सात विकेट 103 रन बनाने के बाद गंवा दिए। इस पारी में भारतीय टीम की ओर से सिद्धार्थ देसाई ने 40 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए।
हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम पर मंडराया नॉक आउट से बाहर होने का खतरा
इससे पहले उन्होंने पहली पारी में भी दो विकेट झटके थे। वहीं पहली पारी में दो विकेट हासिल करने वाले ऑलराउंडर आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में दो विकेट झटके। यतिन मंगवानी को भी मैच में चार विकेट मिले। अर्जुन तेंदुलकर को भी इस पारी में एक विकेट मिला। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 28 रन नुवानिदु फर्नांडो ने बनाए थे। एस मंडिस ने 26 रन का योगदान दिया है।
इससे पहले श्रीलंका टीम की ओर से एस सूर्याबंडारा ने 115 रन की शतकीय पारी खेली थी। जिसकी बदौलत ही मेजबान टीम पहली पारी में 316 रन बनाने में कामयाब हो सकी थी। जीएस दिनुशा (51) और सांदुन मेंडिस ने (49) ने भी अपनी टीम की ओर से उपयोगी पारी खेली। पहले टेस्ट में भी भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराया था।