Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-इंग्लैंड सीरीज को जेम्स एंडरसन ने बताया एशेज के समकक्ष

इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस सीरीज में सबकी निगाहें उन पर और विराट कोहली पर टीकी हुई है. ऐसे में इस बार इस सीरीज से पहले जेम्स एंडरसन अपनी सबसे  अच्छी सीरीज को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने कई बड़े खुलासे किये.

2012 भारत के खिलाफ सीरीज यादगार थी 

India's victory in 2012 is equivalent to Best Performance in the Ashes: Anderson

2012 में भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर बात करते हुए जेम्स ने कहा कि 2012 में जब भारत गए थे, वो सीरीज मेरे लिए बेहद ख़ास थी. एक तेज़ गेंदबाज़ के रूप में जब आप भारत जाते हो तो सब उम्मीद करते है की स्पिनर्स विकेट लेंगे, लेकिन वहां पर मैंने सबको गलत साबित कर के विकेट हासिल किये थे.

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“मुझे अपने प्रदर्शन पर गर्व है, क्योंकि ये दुनिया की सबसे अच्छी टीम के खिलाफ था. इस सीरीज में मैंने काफी ज्यादा मेहनत भी की थी. ऐसे में ये आप को और अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है.ये प्रदर्शन मेरे लिए कई एशेज सीरीज के प्रदर्शन के बराबर था.”

आप को बता दे की एंडरसन ने इस सीरीज में इंग्लैंड की जीत के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था. उन्होंने इस सीरीज में 12 विकेट हासिल किये थे. उनके इस प्रदर्शन की वजह से इंग्लैंड ये सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी.

दोनों टीम के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है 

दोनों टीमों को लेकर बात कते हुए बात कते हुए उन्होंने कहा कि

“मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है.मैं जितनी बार उनके खिलाफ खेला है, चाहे वो टेस्ट मैच हो या वन डे क्रिकेट का मैच ये काफी ज्यादा हाई स्टैण्डर्ड होता है. ये काफी ज्यादा रोमांचक होता है.”

ऐसे में अब देखन दिलचस्प रहेगा कि वो आने वाली टेस्ट सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते है. उनके और कोहली के बीच की जंग को देखने के लिए सब तैयार हैं.

The post भारत-इंग्लैंड सीरीज को जेम्स एंडरसन ने बताया एशेज के समकक्ष appeared first on SportzWiki Hindi.