Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे सीरीज हारने के साथ ही भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी पहले तीन टेस्ट मैचों से बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के एक मुश्किल दौरे पर है जहां पर पहुंचने के साथ ही भारतीय टीम को एक बड़ा ही करारा झटका लगा। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं।

जसप्रीत बुमराह अब पहले तीन टेस्ट मैचों से भी बाहर

जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के बाद से ही अंगुठे में लगी चोट के कारण बाहर बैठे हैं। बुमराह को इस चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी नहीं खेल सके थे साथ ही उनकी चोट ठीक होने तक उन्हें पहले टेस्ट मैच के लिए भी बाहर रहने पर मुहर लग चुकी थी।

बुधवार को बीसीसीआई बुमराह को कर सकती है रिलीज

लेकिन अब जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर एक नई अपडेट आयी है जिससे अब माना जा रहा है कि उनका इंग्लैंड के खिलाफ 1 अगस्त से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैचों में बाहर रहना तय है। ऐसे में बुधवार को बीसीसीआई जसप्रीत को संभावित चयनित टीम से रिलीज कर सकती है।

इंग्लैंड के दौरे पर अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच के बाद अभ्यास के दौरान फुटबॉल खेलते समय अंगुठे में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच मिस करना पड़ा। साथ ही उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए कुछ दिनों के अंतराल में उन्हें 3 मैचों की टी-20 सीरीज के साथ ही वनडे सीरीज से भी हाथ धोना पड़ा। और अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैच से भी बाहर रहना तय है।

बीसीसीआई बुमराह के विकल्प की तलाश में

चयनकर्ताओं के पास जसप्रीत बुमराह को छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। क्योंकि जब तक बुमराह को टीम में बरकरार रखा जाएगा तब तक गेंदबाजी के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं चुन सकते हैं। ऐसे में अब तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और ईशांत शर्मा में से निभानी होगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वनडे सीरीज हारने के साथ ही भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी पहले तीन टेस्ट मैचों से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.