भारत और इंग्लैंड के बीच के मुकाबलें को इस साल का सबसे बड़ा क्रिकेट ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है। इस जंग की शुरूआत तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ हो चुकी है। लेकिन टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज के बाद होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर हर किसी की नजरें हैं। भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीम के खिलाड़ियों में 1 अगस्त से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने की उत्सुकता है।

स्टुअर्ट ब्रॉड भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरने को बेताब
इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के लिए जहां अपनी सरजमीं पर सीरीज जीतने की चुनौती रहेगी तो वहीं भारतीय टीम को भी नंबर वन टेस्ट टीम के रूतबे को कायम रखना होगा। ऐसे में दोनों ही टीम के खिलाड़ी अपनी टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं। इसी तरह से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का भी सबसे बड़ा लक्ष्य इस टेस्ट सीरीज को खेलना है।

टखने की चोट से उबरकर 22 जुलाई को काउंटी क्रिकेट में हैं उतरने को तैयार
स्टुअर्ट ब्रॉड को कुछ दिनों पहले काउंटी क्रिकेट में नॉटिंघमशायर के लिए प्रथम श्रेणी मैच के दौरान टखने में चोट लग गई। इसके बाद से वो क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। ब्रॉड को अपनी इस टखने की चोट का स्केन भी करवाना पड़ा। जिसके बाद अब वो 22 जुलाई से एक बार फिर मैदान में उतरने को तैयार हैं जहां वो काउंटी क्रिकेट में अपनी टीम को जॉइन करेंगे।

ब्रॉड की चोट ने इंग्लैंड की बढ़ा दी थी चिंता
स्टुअर्ट ब्रॉड अब अपने चोट से उबर कर अपने आपको अच्छा महसूस कर रहे हैं। ब्रॉड पर भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम की ओर से बड़ी जिम्मेदारी है और उनका चोटिल होना इंग्लिश खेमे के लिए जरूरत चिंता का विषय था लेकिन अब वो मैदान में वापसी करने को तैयार हैं।

ब्रॉड को चोट को लेकर करवाना पड़ा स्कैन, लेने पड़े इंजेक्शन
स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट में कहा कि “बड़े विशेषज्ञों के देखने के बाद अलग-अलग स्कैन किए गए जिसके बाद मैंने अपने बाएं टखने में कुछ समस्या से निकलने के लिए इंजेक्शन लिए।”
ब्रॉड ने आगे कहा कि “पांच दिन के आराम की जरूरत है फिर मंगलवार को दौड़ने का लक्ष्य है। और जल्द से ही नॉटिंघम शायर के लिए सर्रे के खिलाफ 22 जुलाई को खेलना सबसे बड़ा उद्देश्य है। ये है पूरी योजना।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड बनाम भारत: भारत के खिलाफ मैदान पर उतरने को तैयार है स्टुअर्ट ब्रॉड appeared first on SportzWiki Hindi.