इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरूआत 1 अगस्त से होनी है,दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरिज होेगी। इससे पहले भारतीय टीम इस दौरे पर दो टी20 श्रृखंला और एक वनडे सीरिज कप्तान विराट कोहली की नेतृत्व में खेल चुकी है। जिसमें भारतीय टीम ने दोनों टी20 श्रृंखला अपने नाम की थी जबकी वनडे सीरिज भारतीय टीम हार गई थी।
इंग्लैंड का यह क्रिकेटर भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेना चाहता है प्रेरणा
इधर इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने कहा कि टेस्ट मैचों के लिहाज से भारतीय टीम शानदार है और अभी फोरम में है।बटलर ने बताया की भारत की मौजूदा टीम शानदार टीम है और टेस्ट मैचों में भारतीय टीम बेहतरीन हैं। ऐसे में सबके लिए यह श्रृंखला काफी बड़ी होगी। इस में कुछ कमाल के मैच होंगे।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा इंग्लैंड
जोस बटलर ने कहा हमारी टीम अच्छे से तैयारी करेंगी और अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए रणनीति बनाएगी। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि एक टीम के तौर पर हम कैसा करते है खासकर घरेलू हालात में।
उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपको हर परिस्थिति में ढलना आना चाहिए चाहे घरेलू श्रृंखला हो या फिर बाहर। जो टीम अच्छा खेलेगी उसके लिए ये बेहतर श्रृंखला होगी।
गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, बराबरी की इस दिग्गज की
आपकों बता दें की जोस बटलर ने सोमवार को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की थी। वैसे तो विराट के खेल की दुनिया दीवानी है लेकिन इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर भी उनके खेल के दीवाने है। आपकों बता दे की टेस्ट मैचों में बटलर का सर्वोच्च स्कोर 85 रन का है जो उन्होंने चार साल पहले भारत के खिलाफ अपने पहले मैच के दौरान बनाए थे।