खेल डेस्क। भारत के दिविज शरण का विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने अपने जोड़ीदार न्यूजीलैंड के आर्तेम सिताक के साथ इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच चुके हैं रोजर फेडरर
भारत-न्यूजीलैंड की जोड़ी ने लगातार दूसरी बार पांच सेटों का मुकाबला जीतकर अन्तिम आठ में जगह बनाई है। शरण और सिताक ने इस्राइल के जोनाथन एल्रिच और पोलैंड के मैट मैटकोवस्की को 1-6, 6-7, 6-4, 6-4, 6-4 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
2018 FIFA WORLD CUP: इन दो खिलाड़ियों में से एक को मिलेगा गोल्डन बूट!
भारत-न्यूजीलैंड की जोड़ी का अब अगले दौर में अमेरिका के जैक सोक और माइक ब्रायन की जोड़ी से सामना होगा। इससे पहले शरण और सिताक ने पिछले दौर में भी जूलियो पेराल्टा और होरासियो जेबालोस को पांच सेटों तक चले मुकाबले में शिकस्त देकर अन्तिम 16 में जगह बनाई थी।
ये मुकाबला करीब साढ़े तीन घंटे तक चला था। भारत-न्यूजीलैंड के खिलाडिय़ों की इस जोड़ी ने यह मुकाबला 6-7, 4-6, 6-3, 7-6, 6-4 से अपने नाम किया था।
युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणादायी क्रिकेटर हैं राहुल द्रविड़
उन्होंने पहले शरण और सिताक ने विम्बलडन चैम्पियनशिप में विजयी आगाज किया है। शरण और सिताक ने राडू एलबोट और मालेक जाजिरी की जोड़ी को दो घंटे 41 मिनट में शिकस्त दी। भारत और न्यूजीलैंड की इस जोड़ी ने 7-6, 6-7, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की थी।
आईसीसी टी-20 रैंकिंग: भारत और राहुल को हुआ फायदा, कोहली को उठाना पड़ा नुकसान
शरण ने मजबूती के साथ विम्बलडन का खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इससे पहले भारत के पूरव राजा और फैब्रिस मार्टिन की जोड़ी को मिर्जा बेसिक और दुसान लाजोविच की जोड़ी से संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। यह मुकाबला पांच सेटों तक चला था।