Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिंगापुर ओपन से खत्म हुई भारतीय चुनौती, बहार हुई रितुपुर्णा और शिवानी

सिंगापुर। भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों रितुपुर्णा दास और रुत्विका गद्दे शिवानी को गुरुवार को सिंगापुर ओपन में निराशा हाथ लगी। दोनों को महिला एकल वर्ग में खेले गए अपने-अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

रितुपुर्णा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की बैडमिंटन खिलाड़ी युलिया योसेफिन सुसांतो को अच्छी टक्कर दी, लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर पाई।

युलिया ने 59 मिनट तक चले मैच में भारतीय खिलाड़ी रितुपुर्णा को 15-21, 21-13, 21-16 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

शिवानी को जापान की वर्ल्ड नम्बर-18 सयाका ताकाहाशी ने केवल 26 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 8-21, 15-21 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

मिश्रित युगल वर्ग में भी भारत को निराशा हाथ लगी। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को प्री-क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की ली चुन हेई रीनाल्ड और चाउ होई वाह की जोड़ी ने 53 मिनट में 14-21, 21-16, 14-21 से हराकर बाहर किया।

The post सिंगापुर ओपन से खत्म हुई भारतीय चुनौती, बहार हुई रितुपुर्णा और शिवानी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.