Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज हराने के​ लिए किया गया भारतीय टीम का चयन

स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज खत्म होंने के साथ भारतीय टीम अब इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने मैदान में उतरेगी। एक अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का चयन कर लिया गया हैं। बीसीसीआई ने इस सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में एक ऐसे खिलाड़ी का चयन किया गया है जो सब लोगों को हैरान करने वाला हो सकता है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम ने विकेटकीपर रिषभ पंत को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस टीम में बुमराह को भी जगह मिली है।

टीम के चयन से पहले बुमराह के चोटिल होंने के कारण उसे टीम से बाहर होंने की खबरे चल रही थी। टेस्ट सीरीज में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के साथ भारत के सबसे अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन, रवीन्द्र जडेजा के साथ तीसरे स्पिनर के रूप में शामिल किया गया है। इस टीम में 5 गेंदबाजों को चुना गया है जिसमें मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर होंगे। वनडे सीरीज में शामिल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली है। इससे पहले दोनों टीमों एक एक सीरीज अपने नाम की है। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान टीम को हराने के बाद अब इंग्लैंड टीम के साथ मैच खेलने उतरेगी। इंग्लैंड में भारतीय टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे का शानदार रिकॉर्ड रहा है।

तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे (उप कप्तान), करूण नायर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रिषभ पंत (विकेटकीपर), रविचन्द्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर।



Herald