ब्रेडा (नीदरलैंड)। भारतीय टीम ने रविवार को अंतिम लीग मैच में मेजबान नीदरलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेल चैम्पियंस ट्रॉफीके फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में एक बार फिर से गत उपविजेता भारतीय टीम का सामना आज विश्व की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा।
फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर किया मैसी का सपना चकनाचूर
भारत को फाइनल में प्रवेश करने के लिए इस मैच को ड्रॉ करवाने की ही आवश्यकता था और श्रीजेश की कप्तानी वाली भारतीय टीम ऐसा ही करने में सफल रही।
इससे पहले विश्व नम्बर वन ऑस्ट्रेलिया को अर्जेंटीना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में पहले और भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही। इस टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक शीर्ष दो टीमें खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई करती हैं।
राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मिली भारतीय टीम में जगह
भारतीय टीम ने इस मैच में शुरू से ही शानदार खेल दिखाया हालांकि उसेसफलता हासिल करने 47मिनट लगे। फॉरवर्ड मंदीप सिंह ने हरमनप्रीत की ड्रैग फ्लिक पर रिबाउंड से 47वें मिनट में गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।
भारतीय टीम की ये बढ़त ज्यादा समय तक कायम नहीं रह सकी। इस गोल के आठ मिनट बाद ही नीदरलैंड ने थिएरी ब्रिंकमान की बदौलत 1-1 की बराबरी हासिल की। थिएरी ब्रिंकमान ने करीबी रेंज के शाट को नेट में पहुंचाया।
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला से पहले ही लगे भारतीय टीम को ये दो बड़े झटके
भारतीय टीम को मैच के शुरू में बढ़त बनाने का मौका मिला, लेकिन एसवी सुनील इस मौके को भुनाने में असफल रहे। वह गेंद पर नियंत्रण नहीं बना सके और यह बाहर चली गई। हालांकि मैच में भारत ने नीदरलैंड के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा।
सिंधु और श्रीकांत की हार के साथ ही मलेशिया ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त