Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वजह से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर मंडराया खतरा

इंटरनेट डेस्क:कैलाश मानसरोवर यात्रा को आज खराब मौसम के कारण यात्रा को रोकनी पड़ी है और खराब मौसम के कारण लगभग 1500 श्रद्धालु फंसे होने की खबर आ रही है। खराब मौसम के कारण दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इस मृतक के शव को नेपालगंज लाया जा रहा है।
खराब मौसम के कारण बड़ी संख्या में यात्रा पर गए तेलुगु श्रद्धालु इसमें फंस गए हैं। फंसे हुए श्रद्धालुओं को निकलाने के लिए हेलिकॉप्टर भेजे गए है। जिसके माध्यम से उनको बचाया जा सकें। इसके अलावा फंसे हुए श्रद्धालुओं को भोजन और दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए भी नेपाल सरकार से संपर्क बना हुआ है।

खबरों के अनुसार एक हजार से अधिक भारतीय तीर्थयात्री नेपाल चीन सीमा के दोनों ओर फंस गए हैं और इन यात्रियों की मदद के लिए भोजन, ठहराव एवं चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है। मौसम की खराबी के कारण बचाव कार्य में थोड़ी परेशानी हो रही है। भारतीय मिशन नेपाली सेना के हेलीकॉप्टरों की सहायता ली जा रही हैं। भारतीय मिशन ने तीर्थयात्रियों की मदद के लिए टेलीफोन नंबर जारी किए हैं ताकी परिजनों की कुशलक्षेम पूछ सकें। इस मानसून की पहली बारिश से भूस्खलन से अरुणाचल प्रदेश में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 4 जवानों की मौत होने के खबर आई है। इस बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मानसून विभाग के अनुसार इस बार का मानूसन तय समय से लगभग 15 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। कुछ दिन पहले भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-3 बंद हो गया है। सभी टूर ऑपरेटरों को सलाह दी है कि वे यात्रियों को फिलहाल रोके रखने का प्रयास करें और मौसम साफ होने के बाद यहां आना उनके लिए अच्छा होगा।



Herald