भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है. पहले टी-20 सीरीज में जहां भारत ने जीत हासिल की थी तो वहीं इंग्लैंड ने वनडे में वापसी करते हुए सीरीज को अपने नाम किया. ऐसे में अगर भारत को टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करनी है, तो बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकना होगा.
मगर आज हम आपको ऐसे पांच इंग्लैंड के बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए.
5. केन बैरिंगटन (1959-1967

केन बैरिंगटन इंग्लैंड के एक शानदार बल्लेबाज रहे हैं. जिनकी खेलने की तकनीक बाकी सब से थोड़ा अलग थी. जिस वजह से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई. बैरिंगटन ने भारत के खिलाफ 14 टेस्ट मैचों में 75.27 की औसत से 1355 रन बनाए. जिसमें तीन शतक और 9 अर्द्धशतक शामिल हैं.
4. डेविड गोवर (1979-1990)

80 के दसक के दौरान लगातार रन बनाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड गोवर रहे हैं. जहां कुछ बल्लेबाज आउट ऑफ़ फॉर्म में नजर आते हैं तो वहीं डेविड लगातार रन बनाते रहे. गोवर ने भारत के खिलाफ 44.87 की औसत से 1391 रन बनाए हैं. जिसमें उनके नाम दो शतक और 6 अर्द्धशतक शामिल हैं.
3. केविन पीटरसन (2006-2012)

क्रिकेट में शानदार स्ट्रोक्स लगाने वाले बल्लेबाजों में से एक केविन पीटरसन रहे हैं. पीटरसन ने भारत के खिलाफ 16 टेस्ट मैच खेले. जिसमें उन्होंने 1581 रन बनाए. इस दौरान पीटरसन ने 6 शतक और 6 अर्द्धशतक जड़े.
2. ग्राहम गूच (1979-1993)

निरंतरता के मामले में ग्राहम एक शानदार बल्लेबाज रहे हैं. भारत के खिलाफ ग्राहम ने 55.64 की औसत से 1725 रन बनाए हैं. जिसमें एक तिहरा शतक भी शामिल है. वहीं पांच शतक और 8 अर्द्धशतक भी लगाए हैं.
1. एलिस्टर कुक (2006 से मौजदा समय तक)

टेस्ट क्रिकेट में एलिस्टर कुक इंग्लैंड के महान खिलाड़ियों में से एक हैं. कुक अभी तक भारत के खिलाफ 24 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 50 से अधिक की औसत से 2104 रन बनाए हैं. भारत के खिलाफ कुक का औसत उनके करियरऔसत 45.64 से ज्यादा है.
The post इंग्लैंड के इन पांच बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ टेस्ट में बनाए सबसे ज्यादा रन appeared first on SportzWiki Hindi.