स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त को खेला जाएगा। साथ ही भारत और इंग्लैंड के बीच होने जा रही टेस्ट सीरीज के पहले साथ तीन टेस्टों के लिए लिए हाल ही में बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच ओवल के मैदान में खेला जाएगा। साथ ही अभी भारत और इंग्लिश क्रिकेट काउंटी एसेक्स के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच शुक्रवार को समाप्त हुआ। इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रा रहाइस सीरीज के पहले मैच के शुरू होते ही कई रिकॉर्ड बनना शुरू हो जाएंगे। साथ ही इस बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहें विराट कोहली के पास अपनी कप्तानी में इतिहास रचने का मोका है। कहा जा रहा है कि इससें पहले इंग्लैंड में विराट का अच्छा प्रदर्शन नही रहा है।
हाल ही में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने एक बयान में कहा है कि कप्तान विराट कोहली आगामी टेस्ट श्रृंखला में वह ब्रिटेन के लोगों को दिखाना चाइये कि आखिर क्यों उनको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में क्यों गिना जाता है। इससे पहले 2014 में कोहली का इंग्लैंड दौरा बेहद ही निराशाजनक रहा था और उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 13.50 की औसत से 1, 8, 25, 0, 39, 28, 0,7, 6 और 20 रन की पारी खेली थी। जिनमें कोई भी पारी बड़ी नही थी लेकिन अब वह इस टीम के कप्तान है साथ ही उनको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है इसलिए उनको अबकी बार अच्छा प्रदर्शन करना चाइये।
साथ ही शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली आक्रामक क्रिकेट खेलने में विश्वास रखते है साथ ही अब उनकों इंग्लैंड जैसे कठिन दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करना चाइये। इसके साथ ही उनको शीर्ष पर आने के लिए जरूरी है।
Herald