भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम व निर्णायक मुकाबला 17 जुलाई मंगलवार को खेला जाना है. मंगलवार को होने वाले इस मैच के चलते ही सोमवार को टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. जिसमे उन्होंने दिनेश कार्तिक से पहले सुरेश रैना को टीम में जगह देने की वजह बताई है.
हमें मध्यक्रम में चाहिए एक लेफ्ट हेंड बल्लेबाज

संजय बांगर ने दिनेश कार्तिक से पहले सुरेश रैना के प्लेइंग इलेवन में चयन को लेकर कहा, “हम अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में मध्यक्रम पर एक लेफ्ट हेंड बल्लेबाज चाहिए, इसलिए हम दिनेश कार्तिक से पहले हम सुरेश रैना पर अपना भरोसा दिखा रहे है.”
विराट का नंबर-3 पर प्रदर्शन हमेशा से शानदार

विराट के नंबर-3 पर ही बल्लेबाजी करने को लेकर संजय ने कहा, “विराट कोहली का प्रदर्शन नंबर-3 पर हमेशा से ही बहुत शानदार रहता है. उसने हमारे लिए साउथ अफ्रीका में भी वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक लगाये थे.”
अपने मध्यक्रम पर बल्लेबाजों को चाहते है अजमाना

भारतीय टीम के मध्यक्रम की समस्या को लेकर संजय बांगर ने कहा, “हम अपने मध्यक्रम पर बल्लेबाजों को अजमाना चाहते है और अपने मध्यक्रम को सेटल करना चाहते है, क्योंकि विश्व कप से पहले हमारे पास 15-16 मैच ही बचे है. अम्बाती रायडू को भी हम मध्यक्रम में अजमाना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वह फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाया, लेकिन हम आगे उन्हें जरुर आजमाएंगे. वह हमारी निगरानी में बने हुए है.
अभी मध्यक्रम के बल्लेबाजों के लिए सभी तरह के विकल्प खुल हुए है. हमारे लिए यह अच्छा है, कि हमारे पास मध्यक्रम में दावा रखने के लिए कई बल्लेबाज है. हमारे पास मध्यक्रम में खेलने के लिए अम्बाती रायडू, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे जैसे शानदार बल्लेबाज है. यह सभी विश्व कप खेलना चाहते है और उसके लिए अपने आप को तैयार भी कर रहे है.
The post संजय बांगर ने बताया वो कारण, जिसके चलते कार्तिक को नहीं, बल्कि रैना को किया जा रहा प्लेइंग इलेवन में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.