Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी के बाद अब रजनीकांत की पत्नी पर लगा ये बड़ा आरोप 

इंटरनेट डेस्क:मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और उनके बेटे के खिलाफ कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए है। एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार बलात्कार और धोखाधड़ी करने के आरोपों के बाद कोर्ट ने ये आदेश दिया है। महिला का आरोप है कि महाक्षय ने शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया है। इसके बाद उनकी मां ने मुझे धमकाया है। इस महिला ने कहा की मिथुन की पत्नी योगिता ने उसे कॉल करके धमकी दी है। इसके बाद कोर्ट ने धोखा देने और गर्भपात कराने के आरोपों में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। अब इस बात में कीतन सच्चाई है उसके बारे में तो आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। लेकिन इस मामले के बाद एक और स्टार की पत्नी पर धोखा करने का आरोप लगाया गया है। महाक्षय ने तो अपनी शादी का एलान कर दिया है। महाअक्षय मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा से शादी करने के तैयारी कर रहे हैं।

दक्षिण और बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत के लिए उनकी पत्नी के कारण एक नई परेशानियां खड़ी हो गई है। खबरों के अनुसार रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत को सुप्रीम कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने लता को पैसे नहीं चुकाने पर उन्हें सजा के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। एक एड कंपनी ने रजनीकांत की पत्नी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में कहा गया कि लता ने फिल्म के टेलीकास्ट राइट के नाम से कंपनी से 10 करोड़ रुपये लिए और फिल्म के राइट दूसरी कंपनी को बेचने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने कंपनी के 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि को नहीं चुकाने पर उन्हें फटकार लगाई है। अगर इस पैसे को लता की कंपनी नहीं देती है तो इस राशि को रजनीकांत को चुकाने होंगें। इसके लिए कोर्ट ने 10 जुलाई तक का समय दिया है।



Herald