Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को शिकस्त देने के लिए इंग्लैंड ने इस खिलाड़ी का संन्यास तुड़वाकर किया टेस्ट टीम में शामिल

लंदन। एक अगस्त से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट शृंखला के पहले मैच के लिए मेजबान इंग्लैंड ने स्पिन गेंदबाजों पर दांव लगाया है। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने स्पिन विभाग को मजबूत करते हुए आदिल राशिद और अनुभवी मोइन अली को अपनी टेस्ट टीम में शामिल किया है।

हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम पर मंडराया नॉक आउट से बाहर होने का खतरा

टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने आदिल राशिद का संन्यास तुड़वाया। इस स्पिन गेंदबाज ने फरवरी में यॉर्कशायर के साथ सीमित ओवर प्रारूप के लिए करार करने के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला था।

स्पिनर आदिल राशिद को दिसंबर 2016 में भारत दौरे के बाद पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम में जगह दी गई है। वहीं एसेक्स के तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

भारत ने एसेक्स की आधी टीम पवेलियन भेजी

पहले मैच के घोषित 13 सदस्यीय टीम में अनुभवी ऑलराउंडर मोइन अली की भी वापसी हुई है। उन्हें एशेज सीरीज के बाद इंग्लैंड टीम से बाहर कर दिया गया था। मोइन अली ने भारत के खिलाफ 2014 में हुई पिछली टेस्ट सीरीज में 19 विकेट हासिल किए थे।

स्पिन गेंदबाजों के मददगार पिच को देखते हुए एजबस्टन में होने वाले पहले मैच में मोइन अली और आदिल राशिद को इंग्लैंड की अन्तिम एकादश में शामिल करने की संभावना ज्यादा है।

इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इमरान खान को बताया घमंडी और खूबसूरत, नहीं था कोई टक्कर में...

इंग्लैंड के नए राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने इस बार टेस्ट टीम के लिए खिलाडिय़ों का चयन करने के लिए सीमित ओवर प्रारूप में उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन को आधार बनाया था।

पहले टेस्ट के लिए टीम: जो रूट (कप्तान), मोइन अली, बेन स्टोक्स, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), एलेस्टेयर कुक, सैम कुरन, कीटन जेनिंग्स, डेविड मलान, जेमी पोर्टर, आदिल राशिद।