भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए इस बार का इंग्लैंड दौरा बुरी यादें लेकर आया है। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की गेंदबाजी आक्रमण के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज माने जा रहे जसप्रीत बुमराह के लिए इँग्लैंड दौरे पर ऐसी आफत आ गई है कि उनका इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

जसप्रीत बुमराह की सर्जरी के बाद भारतीय टीम चिंतित
यूके दौरे के पहले मैच में खेलने के बाद जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बाहर बैठे हैं। बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलने के बाद अभ्यास सत्र में फुटबॉल खेलने के दौरान अंगूठे में चोट लग गई। ये चोट लगातार गंभीर होती जा रही है और उन्हें इस चोट ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की दोनों सीरीज के साथ ही टेस्ट सीरीज के भी पहले कुछ मैचों से भी बाहर कर दिया है।

सर्जरी को लेकर नहीं आयी कोई सफलता की खबर
वैसे इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम में शामिल किया गया, लेकिन अब खबर आ रही है कि बुमराह के अंगूठे की जो सर्जरी की गई है, उसको लेकर अच्छी खबर नहीं आयी है। बीसीसीआई की अपने सूत्रों से मिली खबर की माने तो बुमराह की चोट को लेकर बीसीसीआई भी चिंतित है।

बुमराह को रहना पड़ सकता है 3-4 हफ्तों तक बाहर
सूत्रों की माने तो बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि
“ये उनके बाएं हाथ का एक विस्थापित फ्रेक्चर है। मुझे पता है कि ऑपरेशन में बड़ी सफलता नहीं मिल सकी है। मुझे लगता है कि वो तकनीकि रूप से 3 से 4 सप्ताह के लिए बाहर हैं, लेकिन गैर-गेंदबाजी हाथ में चोट लगने के कारण आपातकाल की स्थिति में टीम मैनेजमेंट उनके साथ खेलने का जोखिम उठा सकता है।”

टेस्ट क्रिकेट के लिए जरूरी है सभी तरह के परीक्षण
आगे इस रिपोर्ट में आगे कहा गया कि
“मेरी राय में, फिटनेस परीक्षण होना अनिवार्य होना चाहिए, लेकिन टेस्ट के शब्द का का मतलब कई तरह के परीक्षण होंगे। टेस्ट में कई तरह के मानकों के साथ परीक्षण किया जाना चाहिए। सभी खिलाड़ियों को विशेष रूप से परीक्षण के लिए बैंगलोर भेजा जाता है। इसलिए मुझ यकिन है कि हर तरह के परीक्षण करने और खिलाड़ी के लिए सही आकलन करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर आयी अपडेट, टीम मैनेजमेंट हुआ चिंतित appeared first on SportzWiki Hindi.