खेल डेस्क। शीर्ष वरीय भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप में विजयी आगाज किया है। विश्व चैम्पियनशिप में पहला स्वर्ण पदक जीतने के उद्देश्य से कोर्ट पर उतरी सायना ने तुर्की की आलिये देमिरबैग को दूसरे दौर में 21-17, 21-8 से शिकस्त दी।
ये हैं वो तूफानी बल्लेबाज जो वनडे में लगा सकते है तिहरा शतक, नंबर 1 तो सबसे खतरनाक
इस टूर्नामेंट में रजत और कांस्य जीत चुकी सायना का सामना अब तीसरे दौर में 2013 की चैम्पियन थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन से होगा। ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप के पहले दौर में बाय मिला था।
वहीं पुरुष वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त किदाम्बी श्रीकांत ने आयरलैंड के एनहात एंगुयेन को 21-15, 21-16 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। अगले दौर में भारत के इस शीर्ष खिलाड़ी का सामना स्पेन के पाबलो एबियन से होगा।
शर्मनाक रहा है कोहली का इंग्लैंड में प्रदर्शन, रिकॉर्ड देखकर चौंक जाएंगे आप
इन दोनों खिलाडिय़ों से पहले एचएस प्रणय और समीर वर्मा ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई। बी साई प्रणीत कोरिया के सोन वान हो से मिले वॉकओवर के कारण अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे।
इस दौरान सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने जर्मनी के मार्क लैम्स्फस और इसाबेल हर्टरिच को 10-21, 21-17, 21-18 से हराकर अन्तिम-16 मेंं जगह बनाई। प्री-क्वार्टर फाइनल में इस भारतीय जोड़ी का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त मलेशिया के गोह सून हुआत और शेवोन जैमी लाइ की जोड़ी से होगा।
भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का किरदार निभाएंगी ये अभिनेत्री
हालांकि रोहन कपूर और कुहू गर्ग की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। इस जोड़ी को इंग्लैंड के क्रिस एडकाक और गैब्रयेले एडकाक ने 21-12, 21-12 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर किया।
युगल में अर्जुन एम आर और रामचंद्रन श्लोक, प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी तथा तरूणा कोना और सौरभ शर्मा की जोडिय़ों को भी हार का सामना करना पड़ा है।