Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रजत शर्मा के डीडीसीए अध्यक्ष बनने के बाद गौतम गंभीर का डीडीसीए पर कटाक्ष, लगाया ये आरोप

पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को 517 वोट से हराकर वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के नए अध्यक्ष बन गए हैं. नतीजे घोषित करने के बाद एक बात सामने आई, नतीजो के बाद देखा गया  रजत शर्मा के पैनल ने वर्चस्‍व स्‍थापित करते हुए सभी 12 सीटें जीतीं.

 

 

रजत शर्मा को जहां 1,531 वोट मिले, वहीं मदन लाल को 1,004 वोट से संतोष करना पड़ा. तीसरे उम्मीदवार वकील विकास सिंह को महज 232 वोट ही हासिल हो पाए. मदन लाल वर्ष 1983 में कपिल देव की कप्‍तानी में वर्ल्‍डकप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्‍य रहे हैं.

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना को चुनाव से बड़ा झटका लगा. उनकी पत्नी शशि को राकेश बंसल से उपाध्यक्ष पद का चुनाव हार गईं. राकेश डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष स्नेह बंसल के छोटे भाई हैं. राकेश ने शशि खन्‍ना को 278 वोट से शिकस्‍त दी.

 

 

उन्हें 1,364 जबकि शशि को 1,086 वोट मिले. हार के साथ डीडीसीए में खन्ना के लिए अब रास्ते बंद हो सकते हैं जहां करीब तीन दशकों से उनका वर्चस्व रहा है.

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुआ रजत शर्मा को बधाई देते हुए कहा-  ” रजत शर्मा लाइव समूह की 12-0 की जीत कुछ अनावश्यक दोषों पर ईमानदार इरादे की जीत है. पिछले कुछ वर्षों में, कुछ लोगों के गैरजिम्मेदाराना  व्यक्तित्व ने दिल्ली क्रिकेट के लिए कुछ भी नहीं किया है. मैं इस जीत के लिए सकारात्मक हूँ और आशा करता हूँ कि नया प्रशासन कुछ कदम उठाएगा, जिससे खिलाड़ियों को सहूलियत मिलेगी.”

 

 

गौरतलब है कि डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर कहा , “शर्मा को एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री का समर्थन मिलने के बाद किसी दूसरे उम्मीदवार के चुनाव जीतने की कोई संभावना ही नहीं थी. जो परिणामों में साफ़ तौर पर देखने को मिला.”

उन्होंने साथ में ये भी कहा- मुझे यह उम्मीद नहीं थी की यह पैनल सभी सीटें जीत जाएगा.

 

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …

 

The post रजत शर्मा के डीडीसीए अध्यक्ष बनने के बाद गौतम गंभीर का डीडीसीए पर कटाक्ष, लगाया ये आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.