Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के इन बल्‍लेबाजों के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। आज हम आपको दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों के बारें में बताएंगे। इनमे आपका पसंदीदा क्रिकेटर भी हो सकता हैं। हम उन खिलाडियों के बारें में बताएंगे जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी पहचान बनाई हैं। साथ अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर नए रिकॉर्ड बनाये और तोड़े हैं। तो चलिए अब हम आपको कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम में विकेटकीपर और बल्लेबाज की भूमिका में हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर रखे हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर, 2007 में ट्वेंटी-20 विश्व कप और 2011 में विश्व कप का ख़िताब जीत चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 59.11, वनडे में 88.40 और टी-20 में 126.55 हैं।

हाशिम अमला


दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने जुलाई 2012 में 311 रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे जो किसी दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी का सबसे अधिक स्कोर था। हाशिम अमला की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 50.39, वनडे में 88.90 और टी-20 में 132.60 हैं।

विराट कोहली


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 2008 से नेशनल टीम में हैं। विराट कोहली को 2017 का आईसीसी का वर्ल्ड क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। साथ ही विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 9000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। विराट कोहली की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 58.26, वनडे में 92.14 और टी-20 में 137.32 हैं।

बेन स्टोक्स


इग्लैंड टीम के आलराउंडर खिलाडी हैं बेन स्टोक्स। बेन स्टोक्स बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। बेन स्टोक्स के नाम सबसे तेजी से 250 रन बनाने का रिकॉर्ड हैं। बेन स्टोक्स ने 196 गेंदों में 250 रन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए थे। बेन स्टोक्स की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 62.29, वनडे में 96.23 और टी-20 में 136.17 हैं।

क्रिस गेल


वेस्ट इंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल टीम में आल राउंडर की भूमिका में हैं। क्रिस गेल भी डॉन ब्रेडमैन, ब्रायन लारा और वीरेंद्र सहवाग की तरह टेस्ट में दो तिहरे शतक लगा चुके हैं। क्रिस गेल की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 60.26, वनडे में 60.26 और टी-20 में 60.26 हैं।

रोहित शर्मा


भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड हैं। रोहित शर्मा ने 173 गेंदों में 264 रन बनाए थे। रोहित शर्मा की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 55.14, वनडे में 86.96 और टी-20 में 135.77 हैं।

केन विलियमसन


केन विलियमसन न्यूजीलैंड के कप्तान के साथ-साथ टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज भी हैं। केन विलियमसन ने आईपीएल से लेकर टेस्ट और वनडे क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया हैं। केन विलियमसन की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 50.43, वनडे में 83.22 और टी-20 में 120.95 हैं।

चेतेश्वर पुजारा


चेतेश्वर पुजारा भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। मार्च 2013 में चेतेश्वर पुजारा ने मुरली विजय के साथ रिकॉर्ड 370 रन की साझेदारी की थी। चेतेश्वर पुजारा की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 47.45, वनडे में 39.23 हैं।

कॉलिन मुनरो


कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हैं। कॉलिन मुनरो एकमात्र ऐसा खिलाड़ी हैं जिसने टी-20 में तीन शतक जमाए हैं। कॉलिन मुनरो की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 57.69, वनडे में 105.60 और टी-20 में 163.59 हैं।

शाकिब हसन


शाकिब हसन बांग्लादेश के आल राउंडर खिलाडी हैं। मौजूदा टी-20 कप्तान अल हसन ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 10 विकेट और शतक एक मैच में बनाया था। शाकिब हसन की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 3.01, वनडे में 4.44 और टी-20 में 6.78 हैं।

सराह टेलर


सराह टेलर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं। सराह टेलर ने तीन बार आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर का पुरस्कार जीता हैं। सराह टेलर की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 49.74, वनडे में 81.89 और टी-20 में 109.76 हैं।

मेग लेनिंग


मेग लेनिंग आस्ट्रेलिया की टीम की शीर्ष क्रम के बल्लेबाज में से एक हैं। मेग लेनिंग पहली आस्ट्रलियाई खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे जल्दी 2000 रन बनाए थे। मेग लेनिंग की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 40.37, वनडे में 95.08 और टी-20 में 118.65 हैं।

मिताली राज


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज टीम की सलामी बल्लेबाज हैं। मिताली राज वनडे में 6925 रन बना चुकी हैं। मिताली राज सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। मिताली राज की स्ट्राइक रेट टेस्ट में 51.00, वनडे में 50.36 और टी-20 में 38.76 हैं।



Herald