Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पासपोर्ट मामले में सुषमा स्वराज के बचाव में उतरे राम माधव

इंटरनेट डेस्क:पिछले कुछ दिनों से पासपोर्ट मामले में सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बचाव में अब राम माधव खड़े हो गए है। राम माधव कहा कि देश की विदेशमंत्रीपर टिप्पणियां बहुत घटिया दर्जे की है।उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को स्वराज पर निशाना साधने की बजाय गलत करने वालाें पर सवालखड़ा करना चाहिए।इस प्रकार आप विदश मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं वह एकदम गलत है।तन्वी सेठ के मामले में निकाहनामा में उनका नाम सादिया दर्ज किया गया जबकि अन्य सभी पहचान सम्बंधी दस्तावेजों के आधार कार्ड, बैंक खातों आदि में उनका नाम तन्वी सेठ दिया गया है।

तन्वी ने मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने के बावजूद अपने हिन्दू धर्म को पहचान बनाए रखने का फैसला किया वह बहुत बड़ी बात है। अंतरधार्मिक विवाह को मानने वाले लोग भाजपा में भी हैं लेकिन इस प्रकार से किसी को जबरदस्ती धर्म ​स्वीकार करवाना गलत है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो लोग निशाना साध रहे रहे हैंं वह निकाहनामा दूसरे नाम से लिख रहे हैं और उन अधिकारियों को देखना चाहिए जो फर्जी दस्तावेजों को सही और वैध दस्तावेजों को गलत बता देते हैं। पिछले कुछ दिनों से विदेश मंत्री को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जा रहा है।

तन्वी ने आरोप लगाया की लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारी ने उनके साथ धर्म के आधार पर भेदभाव किया। इसके बाद विदेश मंत्री ने तन्वी के पासपोर्ट को जारी करने के लिए कह दिया। अधिकारी ने कहा कि एक लड़की के नाम में दो धर्म होने से उसने जांच करने के लिए कहा था। लेकिन तन्वी के आरोपों के बाद उस कर्मचारी का तबादला लखनऊ से गोरखपुर कर दिया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हिंदूवादी समूहों और भाजपा समर्थकों ने सुषमा स्वराज के विरोध में अभियान चला दिया।



Herald