Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर मनाया अपना जन्मदिन 

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी इ​न दिनों इंग्लैंड दौर पर है और कल उन्होंने अपना जन्मदिन टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ मनाया। मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने रात को धोनी का जन्मदिन मनाया और धोनी के जन्मदिन के मौके पर धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी शामिल हुई थी। लेकिन धोनी के जन्मदिन पर भारतीय कप्तान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इस पार्टी में भाग लिया।

धोनी के जन्मदिन के पर उनके दोस्त अरुण पांडे भी नजर आए है। धोनी ने टेस्ट में 90 मैच, वनडे में 318 और टी20 में 91 मैच खेल चुके हैं और अपने करियर का 500वां मैच कल खेला था। धोनी ने अभी तक टी-20 में 91 मैच खेलकर कुल 1455 रन बनाए है। 500वां मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मे सबसे पहला नाम सचिन का है उसके बाद महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, रिकी पोंटिंग, शाहिद अफरीदी, जैक्स कालिस और राहुल द्रविड़ का नाम आता है। धोनी ने अपना पहला एकदिवसीय मैच 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ तो टेस्ट 2005 में श्रीलंका के खिलाफ और 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेला था। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मैच भारत को हार का सामना करना पड़ा है।

जिसके बाद टीम को ​थोड़ी निराशा के साथ धोनी का जन्मदिन मनाना पड़ा। कल के मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 24 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाये। इस सीरीज का तीसरा टी20 मैच आठ जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा। इंग्लैंड दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 5 विकेट भारत को हराकर तीन मैचों की श्रृंखला को 1 1 बराबरी पर ला दिया है। इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।



Herald