Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लातविया के अर्नेस्ट्स गुलबिस से हारकर बाहर हुए एलेक्जेंडर ज्वेरेव

लंदन: लातविया के अर्नेस्ट्स गुलबिस ने एटीपी रैंकिंग में तीसरे पायदान पर मौजूद जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन से बाहर कर दिया है। गुलबिस और ज्वेरेव के बीच शुक्रवार को तीसरे दौर का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और पहला सेट टाई-ब्रेकर तक गया जहां लातविया के खिलाड़ी ने 7-2 से जीत दर्ज की।

ज्वेरेव ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दो सेटों को 6-4, 7-5 से अपने नाम किया।

गुलबिस ने अपना संयम नहीं खोया और चौथे सेट में 6-3 से जीत दर्ज की। उन्होंने अंतिम सेट में ज्वेरेव को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और सेट को 6-0 से अपने नाम करते हुए जर्मनी के खिलाड़ी को 7-6 (7-2), 4-6, 5-7, 6-3, 6-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

The post लातविया के अर्नेस्ट्स गुलबिस से हारकर बाहर हुए एलेक्जेंडर ज्वेरेव appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.